Breaking News in Primes

माता शीतला मंदिर कड़ा में दर्शन के दौरान महिलाओं की चेन स्नेचिंग करती पकड़ी गई दो महिलाएं, पंडा समाज ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

0 37

नितिन केसरवानी

*कौशाम्बी* माता शीतला मंदिर कड़ा में दर्शन के दौरान महिलाओं की चेन स्नेचिंग करती दो महिलाएं पकड़ी गई है,पंडा समाज ने दो महिलाओं को चेन स्नेचिंग करते हुए पकड़ा और उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया,पुलिस महिलाओं को पकड़ थाना लाई अहि और पूछताछ कर रही है।

मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के माता शीतला मंदिर का है जहा दर्शन करने आने वाली महिलाओं से काफी दिनों से महिला चोर चेन स्नेचिंग कर रही थी,लगातार चेन स्नेचिंग की घटना को देखते हुए पंडा समाज संगठन सक्रिय हुआ और महिलाओं को CCTV की मदद से पहचान लिया,जिसके बाद पंडा समाज ने कई युवकों को लगाकर महिलाओं की गतिविधियों को देखा और शुक्रवार को जाल बिछाया।
पंडा समाज के जाल में दो महिला चोर फंस गई,और महिला की चेन स्नेचिंग करते हुए दो महिलाओं को पंडा समाज ने रंगे हाथ पकड़ लिया,महिलाओं को पकड़कर पंडा समाज ने पुलिस के हवाले कर दिया,पुलिस आरोपी महिलाओं को पकड़कर थाना लाई और इनसे पूछताछ कर रही है।
पंडा समाज के महामंत्री ने बताया कि काफी दिनों से इन महिला चोरों को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा था,इसके लिए CCTV कैमरे की फुटेज का सहारा लिया गया और महिलाओं की पहचान की गई,दो महिलाएं प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को मंदिर में दर्शन करने के बहाने से आती थी और महिलाओं की सोने चांदी की चेन स्नेचिंग कर भाग जाती थी।
इनकी पहचान किए जाने के बाद शुक्रवार को CCTV की मदद ली गईं और कई लोगों को लगाया गया और दोनों महिलाओं की गतिविधियों पर नजर रखी गई।दोनो महिलाएं जब एक महिला दर्शनार्थी की चेन स्नेचिंग करने लगी तो इन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!