Breaking News in Primes

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती प्रेरणा, गर्व और एकता की भावना पैदा करती है – सोनू चौहान(फौजी) 

0 76

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती प्रेरणा, गर्व और एकता की भावना पैदा करती है – सोनू चौहान(फौजी)

 

दिनांक = 09/05/2025

लोकेशन = इंदरगढ़, दतिया

रिपोर्ट = ज़िला व्यूरो आशीष मिश्रा

 

मुगल शासक अकवर के विरुद्ध हल्दीघाटी की लडाई के दौरान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की वीरता और नेतृत्व तथा अपने लोगों के प्रति साहस और समर्पण की उनकी विरासत हमारे दिलों में गर्व ओर एकता की भावना पैदा करती है.. उक्त बात अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा दतिया जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह उर्फ सोनू चौहान ( फौजी ) ने कही ! यह बात उन्होंने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486 वीं जयती मनाये जाने के अवसर पर अपने उद्वोधन में कही..

उहोंने कहा कि महाराणा प्रताप जी ने स्वतंत्रता के पहले हल्दीघाटी की लडाई में मुगलों के विरुद्ध प्रथम युद्ध का नेतृत्व किया…

देश भक्ति की भावना के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का नेतृत्व और बहादुरी उनका जीवन, साहस, वलिदान ओर कर्तव्य के प्रति समर्पण के गुणों का उदाहरण है,हमें भी उनके आदर्शो को आत्मसात् करना चाहिये..

आयोजित कार्यकृम से पूर्व उपस्थित क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के छाया चित्र पर पुष्पमाल्यार्पण के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किये…

इस अवसर पर रघुराज सिंह भदौरिया, भरत सोलंकी, राघवेन्द्र तोमर, मौनू भदोरिया, राजू भदोरिया, हरेन्द्र राजावत, बृजपाल सिंह राजाबत, किशोर सिंह राठौर, राहुल राजा परमार, विष्णु ठाकुर, लालजी सैंगर, राहुल चौहान, रघुराज परमार, वीरपाल सिंह, हीरा सिंह, अरविंद सिंह, जितेन्द्र सिंह राठोर सहित तमाम क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी शामिल रहे…

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!