Breaking News in Primes

कौशाम्बी के लाल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का धूम धाम से मनाया गया जन्मदिन

0 27

नितिन केसरवानी

कौशाम्बी.: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने हवन कर दीर्घायु हेतु कामना किया।
उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने विधि विधान से पूजा हवन कर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु हेतु कामना किया।तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में केक काट कर एक दूसरे को खिला कर जन्मोत्सव बहुत ही धूम धाम से मनाया गया व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जीवन तथा उनके संघर्ष के बारे में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया।इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य,उपमुख्यमंत्री के निवर्तमान मीडिया प्रभारी भोलेशंकर कुशवाहा,पूर्व विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी,अजय पाण्डेय,जिला महामंत्री संजय जायसवाल,दीप चंद्र दिवाकर,नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी,चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार भोला यादव,चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य,हुबलाल दिवाकर,जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू,शोशल मीडिया संयोजक जितेंद्र साहू,सभासद झल्लर चौरसिया,विनय पाण्डेय,व सभी मण्डल अध्यक्षगण कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!