Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने की गैर आकांक्षी विकास खण्डों तथा आईजीआरएस की विस्तृत समीक्षा

0 16

News By- हिमांशु उपाध्याय

गठित टीम के निरीक्षण का उद्देश्य गॉवों को सभी मूलभूत सुविधाओं एवं सभी सरकारी योजनाओं से संतृप्त करना तथा उनकी शिकायतों को वहीं पर निस्तारण करना है-डीएम

कौशाम्बी:  जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा सम्राट उदयन सभागार में गैर आकांक्षी विकास खण्डों एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियां को निर्देशित करते हुए कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित समस्त विकासात्मक योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से सफल क्रियान्वयन के लिए विकास खण्ड स्तरीय नामित अधिकारी/कर्मचारी आवंटित ग्रामों में उपस्थित होकर योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण करायेंगे।

उन्हांने कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा लगातार गॉवों का भ्रमण किया जा रहा है, इससे गॉव के लोगों को लाभ भी मिल रहा हैं। बैठक में उन्होंने सप्लाई इंस्पेक्टरों एवं पशु चिकित्साधिकारियों की टीम गठित की है, जो ग्रामों का लगातार भ्रमण करेंगी एवं वहॉ पर जो भी समस्यायें आ रही होंगी, उन्हें दूर कराने के साथ ही छूटे हुए पात्र लाभार्थियां को समस्त योजनाआे से लाभान्वित किये जाने का कार्य करेंगी। उन्होंने गठित टीम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गॉव में जाकर भ्रमण करते हुए आप सभी को आशा, ऑगनबाड़ी कार्यकत्री, प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों, बच्चों, पंचायत सेक्रेटरी, पंचायत सहायक एवं प्रधानों से भी मिलकर उनके कार्यों में आने वाली समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कायाकल्प एवं निर्माण के सम्बन्ध में कोई भी समस्या आ रही हो तो सम्बन्धित अधिकारी को अवगत करायेंगे। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा पीएचसी, सीएचसी एवं हर ग्राम में लगने वाले बी0एच0एन0डी0 सेन्टरों का निरीक्षण किया जायेंगा एवं बी0एच0एन0डी0 सेन्टर में उपस्थित एएनएम, आशा एवं ऑगनबाड़ी कायकर्त्री सभी से मिलकर इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जब आप लोग ऑगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करें तो बच्चों की उपस्थिति, पोषण टै्रकर, केन्द्र के समय से खुलने एवं पोषण वितरण आदि की जानकारी अवश्य प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि आप लोग यह भी चेक करेंगे कि आशा एवं ऑगनबाड़ी कार्यकत्री का ड्यूलिस्ट एक जैसा है या नहीं, निरीक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे।

जिलाधिकारी ने टीम के अधिकारियां को निर्देशित करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान जब बी0एच0एन0डी0 सेन्टरों पर जाये ंतो वहॉ पर बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जॉच एवं एमसीपी कार्ड अवश्य देंखेगे, उससे आप लोगों को सभी जानकारी मिल जायेंगी। उन्होंने कहा कि आप लोग प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण के लिए जब भी जायें तो बिल्डिंग अच्छी है या नहीं, बच्चां की उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता एवं टैबलेट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अवश्य देंखेगे एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करेगें। उन्होंने कहा कि गॉवां में आवास के लिए सर्वे का जो कार्य चल रहा है, उसे भी देंखेगे और यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास से वंचित न रहने पायें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर ग्राम पंचायत में मुझे एक तालाब चाहिए, चाहे वह छोटा हो, या बड़ा हो। उन्होंने अधिकारियां को निर्देशित करते हुए कहा कि गॉवों में जल निगम द्वारा कराये गये कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे जैसे-पानी टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण है या नहीं, हर-घर में नल से जल के तहत हर घर में नल लगा है या नहीं, पानी आ रहा है कि नहीं एवं पाइप लाइन डालने के दौरान खोदी गई रोड बनकर तैयार हुई या नहीं आदि सभी की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस की रिपोर्टिंग ब्लॉक स्तर पर काफी खराब है। सभी अधिकारीगण अपने-अपने निरीक्षण क्षेत्रां में 05-05 आईजीआरएस का सत्यापन भी लें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान भूसा दान करने के सम्बन्ध में भी लोगों से बात कर सहयोग प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि इस निरीक्षण का उद्देश्य गॉवों को सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त करना, सभी सरकारी योजनाओं से संतृप्त करना एवं उनकी शिकायतों को वहीं पर निस्तारण करना है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी श्री सुखराब बन्धु सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!