Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने की जिला स्वच्छता समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक

0 17

News By- हिमांशु उपाध्याय

आर0आर0सी0 सेन्टरों के निर्माण कार्य को माह मई तक पूर्ण कराने के निर्देश

कौशाम्बी: जिलाधिकारी ने जनपद में पॉलीथीन के जगह अन्य थैलों का प्रयोग कराने के लिए महिला समूहों से मिलकर, उनसे बात करके उत्पादन कराने तथा खरीद करने के दियें निर्देश जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में जिला स्वच्छता समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में चिन्हित स्थानां पर हो रहें आर0आर0सी0 सेन्टरों के निर्माण कार्य को माह मई तक अवश्यक पूर्ण करा लिया जाय।

उन्होंने जनपद में पॉलीथीन का उपयोग बंन्द कराने के निर्देश सभी ई0ओ0 को देते हुए कहा कि आप द्वारा महिला समूहों से मिलकर उनसे बात करके पर्यावरण के अनुकूल (कपड़े एवं कागज) के थैले आदि के उत्पादन के सम्बन्ध में बात करें एवं उनसे खरीद करेंगे। इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी और मजबूत होगी एवं राजस्व का भी इजाफा होगा। उन्होंने वनाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गॉवों में वेटलैण्ड (आर्द्र भूमि) का चिन्हांकन करते हुए साफ पानी के स्टोरेज के सम्बन्ध में कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही चिन्हित स्थान पर वेटलैण्ड का बोर्ड भी लगवायें। उन्हांने अमृत सरोवरों एवं अन्य तालाबों के किनारों पर बृहद वृक्षारोपण का कार्य कराने के निर्देश वनाधिकारी को दियें। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तालाबों के आस-पास सहित जनपद में साफ-सफाई की व्यवस्था निरन्तर सुनिश्चित रहें।

बैठक में गंगा समिति के श्री विनय कुमार पण्डा द्वारा 05 जून को होने वाले गंगा दशहरा कार्यक्रम में सांस्कृति कार्यक्रम कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से निवेदन किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने लोक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम कराये जाने की सहमति प्रदान की गई एवं कहा गया कि पर्यटन के दृष्टिगत कड़ाधाम में और जो भी विकास कार्य कराये जाने हों, उस सम्बन्ध में कोई विचार हो तो साझा करें, कार्यवाही की जायेंगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी श्री अरूण कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी श्री रामसिंह यादव एवं सभी विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!