Breaking News in Primes

बिजली पोल से टकराई तेज रफ्तार कार 9 लोग घायल

0 21

News By-नितिन केसरवानी

शादी समारोह से शामिल होने जा रहे थे कार सवार

कड़ा कौशाम्बी:  सैनी थाना के दिलवालपुर के पास तेज रफ़्तार इको कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गयी है दुर्घटना में कार सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत मे 7 घायलों कों मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जानकारी मिलते ही परिवार और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए हैं मौके पर कोहराम मचा है

जानकारी के मुताबिक माता गंज थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर में शादी विवाह के कार्यक्रम शामिल होने रिजवान के परिवार रिश्तेदार ईको कार नंबर CG 10 AR 7527 में सवार होकर शादी में जा रहे थे शुक्रवार की दोपहर 1 बजे कार सवार जैसे ही अलीपुर जीता की तरफ से सैनी की तरफ जा रहे थे दिलावल पुर के पास कार अनियंत्रित होकर बिजली की पोल में जोरदार टकरा गई टक्कर इतनी जोरदार थी की पूरी कार चकनाचूर हो गई है दुर्घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया होहल्ला सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और बचाव एवं राहत कार्य में लग गए मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया है इस दुर्घटना में इसरा नाजरीन रिजवान सानिया मोहम्मद नसीम साजिद साहिल सोहेल शाहिद आदि घायल हो गए है|

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!