Breaking News in Primes

मिटटी का टीला गिरने से 5 लोगो की मौत की जानकारी मिलने पर पहुंचे जनसत्ता दल के प्रधान सचिव एवं पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार

0 32

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

भरवारी कौशाम्बी:  जनसत्ता दल के प्रधान सचिव एवं पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार शुक्रवार को नगर पालिका परिषद अंतर्गत टिकर डीह गांव पहुंचे जहां पर मिट्टी का टीला गिरने से 5 लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी थी एवं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे लोगो को देखने पूर्व सांसद पीड़ित लोगों के घर पहुंचे घर पहुंचने पर घर परिवार के लोगों का हाल देखकर बहुत ही भावुक हुए पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार ने घर परिवार की स्थिति देखकर वहां लोगो को आश्वासन दिया कि यथा शीघ्र ही मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ  से मिलकर यहां की स्थित से अवगत कराकर मुख्य मंत्री राहत कोष से अतिरिक्त आर्थिक लाभ एवं प्रधानमंत्री आवास दिलवाने का प्रयास करूंगा l इतना ही नहीं पीड़ित परिवार को जब भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी मै एवं मेरी पार्टी जनसत्ता दल सदैव आप लोगो के साथ खड़ा मिलेगा l। पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि मैं अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया से भी कह कर हर संभव मदद करने की बात करूंगा l इस मौक़े पर मोइन उद्दीन पत्रकार राजू सक्सेना जय सिंह विजयसिंह नरेंद्र कुमार बहादुर लाल सहित गांव के लोग काफी लोग मौजूद थे l

इसके बाद जनसत्ता दल के नेता भईया लाल त्रिपाठी निवासी ओसा के घर पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार पहुँचे भइला लाल त्रिपाठी के बृद्ध पिता की बाइक दुर्घटना में मौत हो जाने पर उनके आवास पूर्व सांसद पहुँचे और सांत्वना देते हुए कहा कि मृतक परिवार को इस दुख की घड़ी में भगवान दुख सहने की शक्ति प्रदान करे तथा मृतक की आत्मा को भगवान श्री चरणों में स्थान प्रदान करे डीहवा ओसा में स्वर्गीय रुद्र प्रसाद त्रिपाठी उर्फ़ मीरा महराज की अन्त्येष्टि क्रिया में भी पूर्व सांसद शामिल हुए और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया|

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!