Breaking News in Primes

तीन मोटर सायकल के साथ कर रहे थे नशीली दवाई कैप्सूल की तस्करी।

0 239

24,000 हजार रूपये अवैध नशीली दवाई कैप्सूल की तस्करी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में पटना पुलिस को मिली बडी सफलता।

 

गांजा तस्कर राजेश कुमार, विजय कुमार एवं शकील खान Pyeevon Spas Plus Capsules 960 नग अवैध नशीली दवाई के साथ गिरफ्तार।

 

तीन मोटर सायकल के साथ कर रहे थे नशीली दवाई कैप्सूल की तस्करी।

 

उत्तर प्रदेश क्षेत्र से तस्करी कर लाया जा रहा था अवैध नशीली दवाई

गिरफ्तार आरोपीगण है थाना सोनहत क्षेत्र से राजेश कुमार गुप्ता, एवं थाना पटना क्षेत्र के विजय कुमार तथा शकील खान तस्करी

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला कोरिया में विगत दिनों से असामाजिक तत्वों के द्वारा दूसरे राज्य से अवैध मादक पदार्थ गांजा लाकर कोरिया जिला में खपाये जाने कि सूचना मिल रही थी जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में व उप पुलिस अधीक्षक राजेश साहू की उपस्थिती में इस मामले को गम्भीरता से लेते हुये विषेश टीम का गठन कर कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था जिस पर दिनांक 26.04.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बसवाही सोनहत का राजेश गुप्ता के द्वारा उ0प्र0 से लाकर मोटर सायकल से नशीली दवा कैप्सुल करहियाखाड़ का विजय कुमार तथा गिरजापुर का सकील खान को बेंचने के लिए मुरमा रोड किनारे खंडहरनुमा मकान के आसपास सुनसान स्थान पर आने वाला है इस सूचना पर विषेश टीम के प्रभारी निरी० विनोद पासवान एवं हमराह स्टाफ द्वारा पटना क्षेत्रान्तर्गत मुरमा रोड में घेराबंदी किया गया जिस पर संदेही 1. राजेश कुमार का जामा तलाशी गवाहों के समक्ष लिया गया, उसके पहने हुए कपड़ों के अलावा और कोई आपत्तिजनक वस्तुएं नहीं मिली उसके मोटर सायकल के डिक्की से एक सफेद रंग का प्लास्टिक पन्नी में सफेद रंगीन डब्बा जिसमें Pyeevon Spas Plus Capsules 3 X 8 लिखा है जिसमें 30 पत्ता है प्रत्येक पत्ता में 8 कैप्सुल है कुल- 240 नग कैप्सुल बाजारू मुल्य लगभग 6000.00 रू0 तथा घटना में प्रयुक्त एक नग प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक सीजी 16 सीबी 4037 जिसमें डिक्की लगा है, कीमती लगभग 50000.00 रू0 का है जिसके डिक्‍की से कैप्सुल मिला है (2) विजय कुमार के कब्जे से-एक सफेद पन्नी में दो कागज का सफेद रंगीन डब्बा जिसमें Pyeevon Spas Plus Capsules 3 X 8 लिखा है एक डिब्बा में 30 पत्ता है प्रत्येक पत्ता में 8 कैप्सुल है दो डिब्बा में कुल 480 नग कैप्सुल है जिसका बाजारू मुल्य लगभग 12000.00 रू0 तथा घटना में प्रयुक्त एक नग प्लेटिना मोटर सायकल बिना नंबर का जिसमें डिक्की नहीं लगा है कीमती लगभग 60000.00 रू0 का है जिसके मोटर सायकल में डिक्‍की नहीं लगा है, नशीली दवा कैप्सुल सफेद पन्नी से मोटर सायकल के हैंडल में लटकाकर रखा है (3) शकील खान के कब्जे से-एक सफेद पन्नी में एक कागज का सफेद रंगीन डब्बा जिसमें Pyeevon Spas Plus Capsules 3 X 8 लिखा है एक डिब्बा में 30 पत्ता है प्रत्येक पत्ता में 8 कैप्सुल है कुल 240 नग कैप्सुल बाजारू मुल्य लगभग 6000.00 रू0 तथा घटना में प्रयुक्त एक नग प्लेटिना मोटर सायकल बिना नंबर का जिसमें डिक्की लगा है, कीमती लगभग 60000.00 रू0 जिसे बरामद होने पर आरोपी के विरूद्ध थाना पटना में अप० कं0 97/25 धारा 22(बी),22(सी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पटना निरी० विनोद पासवान, सउनि० लवांग सिंह प्र०आर० 36 राकेश भगत, आर0 636 रामायण सिंह, आर0 483 राजेश्वर साहू, चालक आर0 408 राम सिंह व अन्य पुलिस स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!