Breaking News in Primes

मदरसे के प्रिंसिपल पर हत्या का आरोप,दुष्कर्मों को छुपाने के लिए दिया घटना को अंजाम

0 33

नितिन केसरवानी

पिता ने दी थाने में तहरीर, मामला करारी थाना क्षेत्र का

कौशाम्बी: जनपद के करारी से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला एक नया मामला सामने आया है जहां मदरसा के प्रिंसिपल पर हत्या का आरोप लगा है। पूर्व में भी मदरसा के प्रिंसिपल अपनी करस्तानियों के चलते चर्चा में रहे है। इस बार दागी प्रिंसिपल के ऊपर अपने नाजायज संबंधों को छुपाने के लिए नाबालिकों का निकाह और हत्या करने का आरोप है। मामले में पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को शिकायती पर दे दिया है।

अपने तहरीर में आरोप लगाते हुए मृतक के पिता अब्दुल मन्नान पुत्र मोहम्मद तय्यब निवासी सोनारन का टोला करारी ने बताया कि उसके पुत्र मोहम्मद असद उम्र लगभग 17 वर्ष शुक्रवार की रात्रि मारपीट कर उसके बेटे को पेड़ पर टांग दिया गया।जानकारी होने पर जब मेरी पत्नी वहां पर पहुंची तो उसने वह लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा और अस्पताल को ले जाने लगी तभी रास्ते में मेरे घायल पुत्र की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनके नाबालिक पुत्र मोहम्मद असद से मदरसे के प्रिंसिपल इमरान गलत काम करवाते और दबाव डालकर नाबालिक बालिका फातिमा ईसरत अफ़सा जिससे निकाह के बाद भी मदरसे के प्रिंसिपल मोहम्मद इमरान गलत संबंध बनाते थे जिसको मेरे बेटे ने देख लिया था। इसीलिए मेरे बेटे की को फातिमा ईसरत अफ़सा, शहनाज बानो, नरगिस, शमीम, मुख्तार तथा मदरसे के प्रिंसिपल इमरान ने रस्सी से टांग उसकी हत्या कर दिया। बताते चलें कि नाबालिक मोहम्मद असद का जबरिया निकाह 09.04.2025 को शाम 7 बजे मदरसा जामिया इमदादुल उलूम में मौलाना कारी कमाल के द्वारा कर दिया गया था। मामले की तहरीर मिलने के साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है खबर लिखे जाने तक मामले में मुकदमा नहीं दर्ज होशक था।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!