Breaking News in Primes

क्राइम मीटिंग में थानेदारों को दिए गए अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए निर्देश

0 20

News By-  नितिन केसरवानी

लंबित विवेचनाओं को पूर्ण कर गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधियों पर हो कार्रवाई

प्रयागराज: बुधवार को सीपी ने तीनों जोन नगर , यमुनानगर और गंगानगर से संबंधित समस्त थानेदारों और अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग कर अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही डग्गामार वाहन, लंबित विवेचनाओं सहित गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपियों की धर पकड़ समेत भू-माफियाओं को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बुधवार रात घंटों चले क्राइम मीटिंग में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज तरुण गाबा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित त्रिवेणी सभागार में कमिश्नरेट प्रयागराज के समस्त राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी के साथ कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, गैंगेस्टर एक्ट के लम्बित समस्त अभियोगों, लम्बित विवेचनाओं, यू0पी-112 तथा यातायात प्रबन्धन आदि की समीक्षा की गयी व निम्न बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिये गए।

जिसमें आईजीआरएस/जनसुनवाई से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला सम्बन्धी अपराध/लूट/हत्या एवं अन्य जघन्य अपराधों पर विस्तृत चर्चा की गयी एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ ही माननीय न्यायालय से सम्बन्धित प्रकरणों व प्रपत्रों को प्राथमिकता देकर समयबद्ध निस्तारण करने एवं अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु हत्या/लूट व वांछित/इनामिया अभियुक्तों का अभियान चलाकर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थाने पर लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण प्राथमिकता में रखकर किया जाए। शहर व देहात क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु चौराहों पर सतर्क ड्यूटी, नियमित रुप से चेकिंग लगाकर अवैध व डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

थाना क्षेत्र स्थित बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नियमित रुप से पैदल गश्त व संदिग्धों की चेकिंग हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त क्राइम मीटिंग में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त नगर/गंगानगर/यमुनानगर/अपराध/यातायात व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!