Breaking News in Primes

ताला तोड़ रहे चोरों का आरक्षक ने किया पीछा, चोरों ने किया आरक्षक पर वार 

0 369

ताला तोड़ रहे चोरों का आरक्षक ने किया पीछा, चोरों ने किया आरक्षक पर वार

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

बुधवार गुरुवार की रात को कसरावद नगर के अरिहंत नगर में चोरों ने सुने मकान में चोरी की कोशिश की। गश्त कर रहे आरक्षक ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान चोर ने हमला कर आरक्षक को घायल कर भाग गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात को लगभग 1 बजे अज्ञात चोरों ने अरिहंत नगर निवासी जितेंद्र जायसवाल के सुने घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया।इसी दौरान अरिहंत नगर में गश्त कर रहे पुलिस आरक्षक नीरज राठौर एवं सैनिक भगवान की नजर ताला तोड़ रहे चोरों पर पड़ी। आरक्षक ने मोटर सायकल चोरों की तरफ दौड़ाई। पुलिस को देखते ही चोरों ने बाइक से भागने की कोशिश की। चोरों का पीछा करने के दौरान पुलिस की बाइक बोरवेल के पाइप से टकराकर गिर गईं। जिससे आरक्षक नीरज एवं नगर सैनिक भगवान गिर गए। आरक्षक के उठने के पहले ही बाइक पर बैठे चोरो ने ताला काटने के कटर से आरक्षक नीरज पर वार कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल आरक्षक को अस्पताल लेकर आए। वही पुलिस वाहन चोरों की तलाश में निकल गया।

चोरी की घटना को लेकर आरक्षक नीरज की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शासकीय कर्मचारी से मारपीट एवं शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

*चोरी की वारदात विफल*

 

बुधवार रात को अरिहंत नगर में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। लेकिन पुलिस सक्रियता से गश्त कर रही थी। इससे चोरी की वारदात विफल हो गई। चोरी रोकने में पुलिस जवान घायल हुआ है।

 

राजेंद्र बर्मन

थाना प्रभारी कसरावद

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!