Breaking News in Primes

परिषदीय स्कूलों में नामांकन के लिए स्वयं निकल पड़ी चायल बीईओ हिना सिद्दीकी

0 39

नितिन केसरवानी

हम शीघ्र ही चायल में नामांकन का कीर्तिमान स्थापित करेंगे…. खंड शिक्षा अधिकारी चायल

चायल/कौशांबी … चायल विकास खंड में परिषदीय स्कूलों में नामांकन के लिए चायल बीईओ हिना सिद्दीकी स्वयं निकल पड़ी है।
गौरतलब हो कि परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था को सुचारू रूप प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी निर्देश के क्रम में नामांकन अभियान को गति प्रदान करने के लिए जनपद के अधिकारियों ने कमर कस ली है। बता दु की इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल न जाने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।इसी क्रम में जनपद कौशांबी के विकास खंड चायल की खंड शिक्षा अधिकारी हिना सिद्दीकी ने बुधवार को विकासखंड के कई गांव में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने अभिभावकों एवं ग्राम वासियों को शासन की नीतियों के विषय में समझाते हुए बताया कि परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प हो चुका है यहां का पठन पाठन निजी विद्यालयों से कहीं बेहतर हो चुका है। अतः आप सभी अपने बच्चों का दाखिला उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान में चल रहे हैं परिषदीय विद्यालयों में कराएं और शासन की नीतियों का लाभ उठाते हुए उन योजनाओं के हिस्सेदार बने। परिषदीय विद्यालयों में योग्य अध्यापकों द्वारा नवाचारी गतिविधियों से बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है एवं स्वच्छ जल,रनिंग वाटर, बालक बालिका शौचालय,डीबीटी, टाइलीकरण, विद्युतीकरण इत्यादि सुविधाओं से प्रत्येक विद्यालय परिपूर्ण हो चुका है। अतः सभी ग्रामवासी अपने बच्चों का दाखिला परिषदीय विद्यालयों में कराएं और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने मीडिया को बताया की पूरे जनपद में नामांकन के स्तर पर इस समय चायल नंबर एक पर है और हम शीघ्र ही नामांकन का कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन एक-एक गांव का भ्रमण करेंगी एवं जनसंपर्क अभियान चला कर अभिभावकों को विद्यालय में अपने बच्चों के दाखिले के लिए प्रेरित करेंगी। गौरतलब हो की यदि ऐसे कर्मठ अधिकारी जनपद में कार्यरत है तो निश्चित रूप से जनपद कौशांबी नामांकन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति करेगा और शीघ्र ही परिषदीय विद्यालय अपने सफलतम शीर्ष पर पहुंचेंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!