Breaking News in Primes

प्रयागराज: पांच वर्ष से फरार वांछित आरोपी को एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज की टीम ने किया गिरफ्तार, महाराष्ट्र पुलिस भी रही मौजूद

0 21

News By- नितिन केसरवानी

हत्या, हत्या की साजिश, हत्या का प्रयास सहित आर्म्स एक्ट में पांच वर्षों से फरार चल रहा था वांछित आरोपी मोहम्मद साजन उर्फ बाबर पुत्र मुमताज अहमद

 

एसटीएफ प्रयागराज फील्ड यूनिट टीम और महाराष्ट्र के ठाणे जनपद से संबंधित शक्ति नगर थाने की पुलिस ने फरार वांछित आरोपी को फूलपुर थाना क्षेत्र के कर्नलगंज कस्बा, आरोपी के घर के समीप से मंगलवार को किया गिरफ्तार

पांच वर्षों से शक्ति नगर थाने पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले वांछित फरार आरोपी ने गिरफ्तार होने के बाद गठित संयुक्त टीम को पूछताछ के दौरान बताया कि बीते वर्ष 2017 में उसके मामा सत्तार से  उसका व उसके चाचा के लड़के सोनू से जमीन का विवाद चल आ रहा था। जमीनी विवाद में उसके मामा सत्तार ने उसके चाचा के लड़के शहजादे जो सोनू का भाई था। उसकी हत्या करवा दी थी। हत्या के मुकदमें में उसके मामा सत्तार न्यायालय के आदेश पर अग्रिम जमानत पर चल रहे थे। हत्या का बदला लेने के लिए उसने अपने पिता व चचेरे भाई सोनू के साथ मिलकर मामा सत्तार की हत्या करने का प्लान बनाया और बीते वर्ष 2020 में शूटर को सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी|

महाराष्ट्र की ठाणे जनपद संबंधित शक्ति नगर थाने की पुलिस पांच वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को कई बार गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए, लेकिन इन पांच वर्षों में वह कामयाब नहीं हो पा रहे थे। तब वहां की पुलिस ने प्रयागराज एसटीएफ फील्ड इकाई से संबंधित आला अफसरों से संपर्क कर मदद मांगी। फल स्वरुप मंगलवार को प्रयागराज एसटीएफ फील्ड इकाई यूनिट की टीम ने शक्ति नगर थाने की पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए पांच वर्षों से वांछित फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के  खिलाफ ठाणे जनपद के शक्ति नगर थाने में मुकदमा मुकदमा अपराध संख्या 482/ 2020 धारा 302, 307, 120 बी व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि वांछित आरोपी को गठित टीम ने गिरफ्तार कर फूलपुर थाने में दाखिल कराया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!