Breaking News in Primes

पिपरी थाना सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से 07 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

0 16

News By- नितिन केसरवानी

एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाया जा रहा है अपराधियों के खिलाफ अभियान

कौशांबी..पिपरी थाना सहित जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 07 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
थानाध्यक्ष पिपरी सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस उ०नि० भगवान यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 265/2007 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम से संबन्धित वारण्टी अभियुक्त बहोरी पासी पुत्र पूनी पासी निवासी बूंदा थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी तथा मु0अ0सं0 176/22 धारा 323/504 भादवि से संबन्धित वारण्टी अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र स्व० ऊदल निवासी तिलगोड़ी थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। वहीं पिपरी पुलिस के ही उ०नि० अवधराज यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा परिवाद संख्या 1699/2014 धारा 498A/323/504/506 भादवि व डीपी एक्ट से संबन्धित 02 वारण्टी अभियुक्त 1. रिंकू पुत्र सदाशिव 2. कुलदीप पुत्र सदाशिव निवासीगण नूरपुर थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया।
थाना संदीपनघाट पुलिस उ०नि० अनुराग सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा केश नं0 1/23 धारा 147 बीएनएसएस से संबन्धित वारण्टी अभियुक्त अनवर अली पुत्र श्रीलाल मोहम्मद निवासी ग्राम रसूल पुर बदले पोस्ट बड़ेगांव थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। थाना मोहब्बतपुर पईसा पुलिस उ०नि० शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 45/2010 धारा 354/504 भादवि से संबन्धित वारण्टी अभियुक्त कल्लू उर्फ मो० अजहर पुत्र शमशाद निवासी मो०पुर अनेठा जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया।थाना कोखराज पुलिस उ०नि० हरीश तिवारी मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 628/18 धारा 498A/323/504/506 भादवि व % डीपी एक्ट से संबन्धित वारण्टी अभियुक्त राम हरख उर्फ पिंटू पाल पुत्र रामविपत निवासी ग्राम टिकरा थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात सातों अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!