Breaking News in Primes

हजारों वर्ष पहले भी हमारे ऋषि-मुनि ग्रह नक्षत्र की सटीक गणना करते थे- स्वास्थ्य राज्यमंत्री

स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में रायसेन में विक्रमोत्सव-2025 कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम सम्पन

0 41

हजारों वर्ष पहले भी हमारे ऋषि-मुनि ग्रह नक्षत्र की सटीक गणना करते थे- स्वास्थ्य राज्यमंत्री

 

स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में रायसेन में विक्रमोत्सव-2025 कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम सम्पन

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

विक्रमोत्सव 2025 अंतर्गत जिला मुख्यालय रायसेन स्थित वन परिसर में आयोजित कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम का स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन तथा कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इसके पूर्व उन्होंने ब्रम्हाध्वज की भी पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सांची जनपद अध्यक्ष अर्चना पोर्ते स्थानीय जनप्रतिनिधी एसपी पंकज पांडे जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने उपस्थित जनों को हिन्दू नववर्ष तथा गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से नया विक्रम संवत् प्रारंभ हो रहा है। पूरी दुनिया में अनेकों कलेण्डर प्रचलित हैं। हमारे यहां भी अंग्रेजी कलेण्डर शक संवत् तथा तीसरा विक्रम संवत् प्रचलित है। विक्रम संवत् सम्राट विक्रमादित्य की विजय के उपलक्ष्य में शुरू किया गया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य पराक्रमी न्यायप्रिय और विद्वान शासक थे जिन्होंने अपने शासनकाल में न केवल भारत बल्कि पड़ोसी देशों तक अपनी प्रतिष्ठा स्थापित की। सम्राट विक्रमादित्य का शासनकाल न्याय धर्म कला और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध रहा। स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि सैकड़ों-हजारों वर्ष पहले भी हमारे ऋषि-मुनि ग्रहों तथा नक्षत्रों की बिल्कुल सटीक गणना करते थे। हमें इस बात का गर्व होना चाहिए कि हमनें पावन और ज्ञानभूमि भारत में जन्म लिया है।

स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि आज हिन्दू नव वर्ष भी है। हिन्दू नव वर्ष का अत्याधिक सांस्कृतिक महत्व है। क्योंकि यह एक अवसर होता है जब हम अपने पुराने वर्षो की कठिनाईयों संघर्षो को पीछे छोड़कर एक नई शुरूआत करते हैं। यह नववर्ष का पर्व केवल एक तिथिक्रम का उत्सव नहीं है बल्कि यह हमारे समाज की आत्मा और हमारी सांस्कृतिक धारा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी जड़ों से जुड़ा रहना चाहिए अपने पराम्परिक मूल्यों का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया द्वारा विक्रमोत्सव कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में मप्र नाट्य विद्यालय भोपाल के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘सम्राट विक्रमादित्य‘‘ नाट्य का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष पार्षदगण अधिकारी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जमना सेन बृजेश चतुर्वेदी सहित आमजन उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!