Breaking News in Primes

यूपी STF और कोखराज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीला पदार्थ तस्करी करते दो आरोपी पकड़े, एक फरार

0 23

News By- नितिन केसरवानी

डीसीएम गाड़ी से एक कुंतल से अधिक गांजा बरामद, 30 लाख से अधिक की कीमत

कौशाम्बी/प्रयागराज । यूपी के कौशाम्बी जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ यूपी एसटीएफ प्रयागराज और कोखराज थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक डीसीएम गाड़ी से एक कुंतल से अधिक गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक तस्कर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सोयल पुत्र लाल मुहम्मद निवासी ग्राम रम्पुरा, पोस्ट व आधार भोगाँव, जनपद मैनपुरी और अजीत कुमार सिंह पुत्र फिनारदा सिंह निवासी लुडरु गाजा पट्टी, मोहना, उड़ीसा शामिल हैं। वहीं, तीसरा आरोपी राजन सिंह पुत्र दर्शन सिंह, निवासी कटरा, बांगरमऊ, जिला उन्नाव फरार बताया जा रहा है। पुलिस टीम ने डीसीएम गाड़ी की तलाशी के दौरान पांच बोरियों में भरा एक कुंतल दो किलो गांजा बरामद किया।

पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बीते कुछ दिन पूर्व प्रयागराज के नैनी कोतवाली क्षेत्र में लाखों रुपए के नशीला पदार्थ (गांजा) को किया था बरामद। फिर एक बार प्रयागराज एसटीएफ यूनिट की टीम ने पड़ोसी जिला कौशांबी में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया हैं।

प्रयागराज यूनिट एसटीएफ ने पड़ोसी जिला कौशांबी में नशे के दो शातिर सौदागरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 102 किलो नशीला पदार्थ (गांजा) जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपए से अधिक बताया जा रहा है। शातिरों के कब्जे से एक छह छक्का वाहन भी बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों को खिलाफ संबंधित थाने पर कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया।

भारी मात्रा में गांजे की खेप को दिल्ली में नशे के सौदागरों को पहुंचाने के लिए टारगेट दिया गया था। इससे पहले नशे के सौदागर अपने मकसद में कामयाब होते। प्रयागराज एसटीएफ यूनिट टीम ने जाल बिछा कर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ (गांजा) को बरामद करने में भारी सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी‌ ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!