Breaking News in Primes

MP NEWS सरपंच प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट के गेट पर कलेक्टर को ज्ञापन देने पर अड़ा

0 151

सरपंच प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट के गेट पर कलेक्टर को ज्ञापन देने पर अड़ा

 

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा बैठक में व्यस्त ज्ञापन देने 2 घंटे तक बैठे रहे सरपंच

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन। शुक्रवार को जिला स्तरीय सरपंच संघ सम्मेलन संपन्न होने के बाद जिले भर के सरपंच कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को ज्ञापन देने पहुंचे लेकिन कलेक्टर विश्वकर्मा बैठक में करीब 2 घंटे तक व्यस्त रहे इसके बाद सरपंच संघ कलेक्ट की में सीढ़ियों पर बैठ गए और कलेक्टर के आने का इंतजार करने लगे। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा अपर कलेक्टर श्वेता पवार डिप्टी कलेक्टर सरोज अग्निवंशी और रायसेन एसडीएम मुकेश सिंह सरपंचों को समझाइश देने पहुंचे लेकिन सरपंच कलेक्टर को ज्ञापन देने की बात पर अड़े रहे ।यह मामला करीब 2 से 3 घंटे तक चलता रहा ।यह हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद भी कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे।

बिगड़े बोल :रोजगार सहायक बोले मैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भी बाप प हूं….

ज्ञापन के दौरान सरपंच नंदराम नायक गोसीसुर सतकुंडा ने शिकायत की कि मेरी पंचायत के रोजगार सहायक राजेश नायक सरपंच मुझ से मनरेगा के निर्माण में विवाद करता है बोलता है कि मेरा क्या बिगाड़ लोगे मैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भी बापप हूं।रायसेन एसडीम मुकेश सिंह ने मोबाइल से उसे मौके पर बुलाया लेकिन 2 घंटे बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंचा।

सरपंचों ने धरने पर बैठकर श्री राम संकीर्तन की….

जब सरपंचों की मांग पूरी नहीं हुई तो शांतिपूर्ण तरीके से कलेक्ट्रेट कार्यालय की सीढ़ियों पर बैठ गए ।और श्री राम संकीर्तन करते रहे ।लेकिन फिर भी उनकी बात नहीं बनी ।अधिकारी समझाईश देते रहे। कलेक्टर पुरे3.30घंट बाद शुक्रवार की शाम 6.15बजे ज्ञापन लेने पहुंचे कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सरपंचों से बातचीत भी की और ज्ञापन को लेकर समस्या हल करने का उचित आश्वासन भी दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!