Breaking News in Primes

13 ओवरलोड वाहनो पर गिरी गाज, किए गए सीज

0 28

नितिन केसरवानी

आगे भी लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी… एसपी बृजेश श्रीवास्तव

कौशांबी….यूपी के जनपद कौशांबी में ओवर लोड वाहनों पर बड़ी कार्यवाही की गई है। जी हां यूपी के जनपद कौशांबी में एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में 13 ओवर लोड वाहनों को सीज किया गया है।पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाकर लगातार सघन चेकिंग की जा रही है।
रात्रि में क्षेत्राधिकारी यातायात जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह के द्वारा परिवहन अधिकारी, खनन अधिकारी, थाना सैनी व थाना मोहब्बतपुर पइन्सा पुलिस के साथ मिलकर थाना मोहब्बतपुर पइन्सा व थाना सैनी क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर बालू और मोरंग लदें हुये ओवरलोड वाहनों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान थाना मोहब्बतपुर पइन्सा क्षेत्र से 07 ओवरलोड वाहन व थाना सैनी क्षेत्र से 06 ओवरलोड़ वाहनों को सीज किया गया। सभी पकड़े गए वाहनों के सम्बन्ध में परिवहन विभाग तथा खनन विभाग द्वारा भी नियमानुसार कार्यवाही की गयी। पासर गैंग के सदस्यों का पर नजर रखते हुये चिन्हीकरण की कार्यवाही की जा रही है। अवैध रूप से संलग्न पाये जाने पर उनके विरूद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही की जायेगी। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आगे भी लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!