Breaking News in Primes

पुलिस विभाग ने पत्रकारों के साथ होली मिलन समारोह मनाया ————

0 37

पुलिस विभाग ने पत्रकारों के साथ होली मिलन समारोह मनाया

—————————-

जोबट/आलीराजपुर

जोबट अनुविभागीय अधिकारी

(पुलिस विभाग ) के श्री नीरज नामदेव एवं एसडीएम श्री अर्थ जैन के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।पुलिस द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह जोबट के निजी रिसोर्ट मे रखा गया ।इस होली मिलन के कार्यक्रम में नगर एवं आसपास क्षेत्र के सभी पत्रकार गण एवं जोबट अनुभाग के अंतर्गत आने वाले सभी थानों के थाना प्रभारी भी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में एसडीओपी श्री नीरज नामदेव ने एसडीएम श्री अर्थ जैन एवं CB लाइफ चीप एडिटर चंद्रभान सिंह भदोरिया वरिष्ठ पत्रकार रमेश मेहता अध्यक्ष राजेश डुडवे का पुष्प माला से स्वागत किया एवं गुलाल का तिलक लगाकर होली उत्सव को प्रारंभ किया ।इस अवसर अनुविभागीय अधिकारी श्री नीरज नामदेव ने कहा की होली उल्लास व प्रेम का त्योहार है। भारतीय संस्कृति मे त्योहार अपनेपन का एहसास दिलाता है।इस कार्यक्रम मे नगर के पत्रकार एवं बाहर से आए पत्रकारों ने सभी अधिकारियों का पुष्प माला से स्वागत किया एवं सभी को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाए दी गई।

होली मिलन के कार्यक्रम में विशेष रूप से इन्दौर से

श्री मनोज अनंत उपस्थित रहे। मनोज अनंत ने प्रसिद्ध गायक विनोद राठौड़ के गेटअप में विनोद राठौर के गानों की प्रस्तुति दी। जोबट के किशोर दा के नाम से मशहूर दिलीप कुमार वाणी ने ये शाम मस्तानी मदहोश किए जाए* गाने से संगीत की महफिल को शुरू किया तत्पश्चात

मनोज अनंत ने एक से एक फिल्मी नगमों से सभी को आनंदित कर दिया।

एसडीओपी नीरज नामदेव ने भी एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया साथ ही अरविंद चौहान विपिन डाबी ने भी अपने शानदार गीतों की प्रस्तुति दी उदयगढ़ थाना प्रभारी बृजभूषण जी ने भी एक नगमा प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम में सभी पत्रकारों ने एवं उपस्थित अधिकारियों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था जोबट नगर के पत्रकार वासुदेव वाणी द्वारा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन भजन गायक राजेंद्र कोदे ने किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!