Breaking News in Primes

कौशाम्बी पुलिस ने 37 किलो गांजा संग एक तस्कर को दबोचा, एक फरार

0 19

News By- नितिन केसरवानी

कौशाम्बी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 किलो 240 ग्राम गांजा, एक चार पहिया वाहन, 2100 रुपये व दो मोबाइल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। इस सफलता को पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व कौशाम्बी सर्किल सीओ अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।

घटना का पूरा विवरण

थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त व संदिग्धों की चेकिंग में थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि घोघपुर तिराहे पर एक संदिग्ध चार पहिया वाहन में मादक पदार्थ की तस्करी हो रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।
जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें 37 किलो 240 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से देवेन्द्र तिवारी (24 वर्ष) निवासी सेंगरहा, थाना पश्चिम शरीरा, जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी प्रदुम्न सिंह उर्फ लल्लन, निवासी ग्राम कोतारी, थाना मंझनपुर, जनपद कौशाम्बी फरार हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना पश्चिम शरीरा में मु0अ0सं0 43/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही, गाड़ी के वैध कागजात न होने के कारण उसे धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया।
पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी तस्कर जुड़े हो सकते हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

पुलिस की सख्ती से नशे के सौदागरों में हड़कंप इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!