Breaking News in Primes

प्रयागराज में महिलाओं की होली का पहला आयोजन, महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया-सिद्धार्थ नाथ सिंह महिलाओं ने जमकर फूलों की खेली होली

0 10

News By- नितिन केसरवानी

प्रयागराज : महाकुम्भ के पश्चात् पहली बार पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपनी धर्मपत्नी डॉ नीता सिंह के साथ ललिता शास्त्री स्नेही सेवा संस्थान के तत्वाधान में महिलाओं की होली मिलन समारोह के जरिए एक बार फिर से समाज में एकता और खुशियों की बहार प्रदान किया। इस विशेष अवसर पर समाज की विभिन्न वर्गों की महिलाएं एकत्रित हुईं और उन्होंने मिलकर होली का त्योहार धूमधाम से मनाया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा महिला समूहों और समूह सखी मिलकर होली आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल होली के उत्सव को मनाने का एक महिला सशक्तिकरण का संदेश हैं, बल्कि यह समाज में सद्भावना और सहयोग को बढ़ावा देने का कार्य भी करते हैं। शहर पश्चिमी की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के महिला सशक्तिकरण का सपना साकार कर रही हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या ने बहनों के ऊपर फूलों की वर्षा करते हुए कहा प्रयागराज महाकुम्भ के बाद बहनों की होली एक अनोखा कार्यक्रम हैं, सभी बहनों को शुभकामनायें देता हूँ तीनों मनोनीत जिलाध्यक्ष का परिचय कराते हुए कहा सिद्धार्थ नाथ सिंह और उनकी पत्नी ने मिलकर महिलाओं को होली कार्यक्रम किया हैं इसी तरह तीनों मिलकर ऐसे आयोजन करना चाहिए।संस्थान की अध्यक्ष डॉ. नीता सिंह ने इस अवसर पर सभी को होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने समाज में एकता और भाईचारे का महत्वपूर्ण संदेश महिलाओं ने दिया। समारोह में बहनों ने मिलकर फूलों के साथ अपने रिश्तों को और मजबूत किया, जिससे एकजुटता का भाव देखने को मिला।समारोह में फूलों की बौछार के साथ-साथ भव्य सांस्कृतिक संगीत के साथ पारंपरिक नृत्य के साथ महिलाएं झूमी। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को फूलों की वर्षा कर और मिठाइयाँ, गोझियां बाँटकर इस पर्व की खुशी को साझा किया। होली में उपस्थित सभी बहनों को एक उपहार भेंट किया।

ललिता शास्त्री स्नेही सेवा संस्था का होली मिलन समारोह एक सफल प्रयास रहा, जिसने सभी को एक साथ लाने और प्रेम एवं भाईचारे का संदेश फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर महापौर गणेश केसरवानी, पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल,पूर्व सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी,विधायक उत्तरी हर्ष वर्धन बाजपेयी,एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, डॉ के पी श्रीवास्तव,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वी के सिंह, राधवेंद्र नाथ सिंह,तीनों जिलाध्यक्ष महानगर संजय गुप्ता,गंगापार निर्मला पासवान, यमुनापार राजेश शुक्ला, डॉ कीर्तिका अग्रवाल, प्रीती पटेल, दीपिका जैसल, दीपिका पटेल, गायिका पूजा, नीलम यादव, सविता, अंकिता गुप्ता, नीतू भारतीया, सुमन पटेल, डॉ प्रेम लता श्रीवास्तव, सत्या तिवारी, सीमा पाल, काजल पटेल, दीप माला श्रीवास्तव, शांति निषाद आदि हजारों महिलाओं ने फूलों की होली का आनंद उठाया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!