Breaking News in Primes

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने खंडवा जिले वासियो से होली के त्यौहार को पर्यावरण संरक्षण और गौशालओ की समृद्धि के साथ मनाने की अपील की है।उन्होने कहा कि इस वर्ष केवल प्राकृतिक रंगो का ही उपयोग करें।

0 11

लोकेशन

खंडवा/खालवा

तहसील संवाददाता किशन नावेर की रिपोर्ट

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने खंडवा जिले वासियो से होली के त्यौहार को पर्यावरण संरक्षण और गौशालओ की समृद्धि के साथ मनाने की अपील की है।उन्होने कहा कि इस वर्ष केवल प्राकृतिक रंगो का ही उपयोग करें।

 

होली पर्व पर पर्यावरण संरक्षण एवं गौशालओ संवर्धन की कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिलेवासियो से की अपील

होली पर प्राकृतिक रंगो का करे उपयोग

 

कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिलेवासियो से होली के त्यौहार का पर्यावरण संरक्षण और गौशालओ की समृद्धि के साथ मनाने की अपील की है।उन्होने कहा कि इस वर्ष केवल प्राकृतिक रंगो का उपयोग करें। ये रंग हमारे स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होते है और पर्यावरण को नुकसान नही पहुंचाते है,रासायनिक रंगो से न केवल हमारी त्वचा को हानि होती है,बल्कि ये जल स्रोतो को भी प्रदूषित करते है।उन्होने कहा कि प्राकृतिक रंगो का इस्तेमाल करके हम न केवल अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते है,बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि होलिका दहन के अवसर पर गोकास्ट (गोबर आधारित कास्टिंग)एवं कंडो का उपयोग करने का भी ध्यान रखे। यह न केवल पर्यावरण अनुकूल है,बल्कि इससे हमारे गौशालओ की समृद्धि भी होगी। गोबर का सही इस्तेमाल करके हम न केवल अपनी विधियों को जीवित रखते है,बल्कि हमारे कृषि और पशुधन के लिए भी एक स्थायी समाधान प्रदान करते है।इससे गौशालओ को आर्थिक सहायता मिलेंगी और गोवंश की देखभाल मे भी सुधार होगा।

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कहा कि हम सबको मिलकर एक ऐसा होली उत्सव मनाना चाहिए जो न केवल रंगो से भरा हो, बल्कि हमारी धरती और गौशालओ के प्रति हमारी जिम्मेदारियो को भी दर्शाए। उन्होने कहा कि यह समाज, पर्यावरण और गोवंश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!