Breaking News in Primes

बारातियों को नहीं मिला खाना भड़क गया दूल्हा दोनों पक्षों में हुआ विवाद

0 16

नितिन केसरवानी

*कौशांबी* जिले के गढ़वा गांव में शादी के दौरान खाना कम पड़ने को लेकर दूल्हा और दूल्हन पक्ष में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में नोक झोंक होता देख दूल्हे का पारा गरम हो गया। इसके बाद बिना देरी किए दूल्हा बारातियों संग वापस घर लौट गया हांलाकि बारात वापस लौटते ही दूल्हन के घर वालों के होश उड़ गए। उन्होंने थाना पहुंच कर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस दूल्हे के घर पहुंची और उसे समझा बुझाकर कर वापस लाई। इसके बाद थाने के ही पास मंदिर में मंगलवार की सुबह दोनों की शादी कराई गई।

सोमवार को बड़ा गढ़वा गांव में देवनाथ की पुत्री अंतिमा के यहां चित्रकूट जनपद के शेषा मऊ गांव से धर्मेंद्र का बेटा कमलेश बारात लेकर आया था। डीजे-बाजे के साथ बाराती दुल्हन के दरवाजे पहुंचे। यहां पर द्वार पूजा के बाद खाने की बारी आई। इस दौरान खाने को लेकर घरातियों और बारातियों के बीच विवाद हो गया। दूल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि तयशुदा संख्या से अधिक बाराती पहुंचे थे, जिस वजह से खाने को लेकर दिक्कत हुई। बारात में महिलाओं की संख्या अधिक थी, जबकि दूल्हा पक्ष ने स्वागत के दौरान नाश्ता और खाना में कमी का आरोप लगाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!