Breaking News in Primes

शिवभक्तों को वितरित किए फोटो फ्रेम

0 46

शिवभक्तों को वितरित किए फोटो फ्रेम

02-स्लग-हर हर सोमेश्वर महादेव घर-घर सोमेश्वर अभियान

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

 

रायसेन।रायसेन नगर के 6 युवाओं ने हर घर में भगवान भोलेनाथ सोमेश्वर धाम महादेव की पूजा हो इसलिए हर घर महादेव हर हर महादेव के पवित्र उद्देश्य के साथ फोटो फ्रेम को वितरण किए।

रायसेन नगर के 6 युवाओं ने भगवान सोमेश्वर धाम की पूजा हर घर हो सके। इसलिए सोमेश्वर महादेव के (फोटो फ्रेम) का वितरण किया।और इस फोटो फ्रेम के बदले में महज 11 रुपए की राशि ली गई। जबकि इस फोटो फ्रेम की कीमत इस समिति को 70 रुपये की आई है। इसके बावजूद भी हर घर में भगवान की पूजा अर्चना हो यही उद्देश्य इस 6 युवाओं का है।रायसेन नगर के युवा अंकित गुप्ता शशिकांत जायसवाल ,लकी खूबचंदानी ,शुभम कुशवाहा ,धर्मेंद्र ठाकुर ,अमित शर्मा आदि युवाओं ने प्रत्येक मोहल्ले में सोमेश्वर महादेव की फोटो फ्रेम वितरण कार्यक्रम करने का मन बना लिया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत महाशिवरात्रि के दिन रायसेन दुर्ग पर स्थित सोमेश्वर महादेव के फोटो फ्रेम बांटकर की गई,अंकित गुप्ता का कहना है कि यह कार्यक्रम सोमेश्वर महादेव की इच्छा तक निरंतर जारी रहेगा।इसी श्रृंखला में वार्ड क्रमांक 9 रामलीला मैदान प्रजापति समाज शिव मंदिर प्रांगण में लगभग 8 बजे आरती के बाद सोमेश्वर महादेव (फोटोफ्रेम) वितरण कार्यक्रम आयोजन रखा।जिसमें नगर के श्रद्धालु आए और महादेव फोटो फ्रेम के साथ-साथ नित्य सोमेश्वर महादेव की पूजा आराधना हो ।ऐसा संकल्प भी लेकर गए।इस नई पहल की सराहना सभी नगर वासी कर रहे हैं।

01-बाइट-अंकित गुप्ता

फोटो फ्रेम बांटने बाले भक्त।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!