Breaking News in Primes

घरेलू, कमर्शियल नल कनेक्शनों और मासिक जलकर में नपा परिषद ने की बढोत्तरी

0 25

दिनांक 04-03-2025,मंगलवार

लोकेशन-0,रायसेन

स्लग-01-घरेलू, कमर्शियल नल कनेक्शनों और मासिक जलकर में नपा परिषद ने की बढोत्तरी

 

अप्रैल महीने से उपभोक्ताओं को लगेगा झटका जेबों पर पड़ेगा भार

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

 

रायसेन।नगर पालिका परिषद रायसेन द्वारा पानी के लिए घरेलू और कमर्शियल नल कनेक्शन और मासिक जलकर की राशि में बढ़ोत्तरी की जा रही है।यह दरें चालू वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2025 से क्रियाशील हो जाएंगी।इतना ही नहीं आवासीय और व्यवसायीक जलकर की दरों में भी वृद्धि होगी।उल्लेखनीय है कि वर्ष2000 यानि5 साल पहले भी जलकर राशि बढ़ाई थी।

घरेलू नल कनेक्शन के प्रति उपभोक्ता से 200 रुपये प्रतिमाह सरचार्ज 20 रुपये वसूल किए जाएंगे।इसके अलावा व्यवसायीक नल कनेक्शन दुकानदार से 500 रुपये प्रति माह और सरचार्ज 100 रुपये वसूले जाएंगे।उपभोक्ताओं से नये नल कनेक्शन के घरेलू(व्यवसायिक)के 500 रुपये जमा कराए जाएंगे।नए कमर्शियल नल कनेक्शन के 7500 रुपये जमा कराए जाएंगे।अवैध नल कनेक्शन को वैध कराने के लिए 10,000रुपये वसूले जाएंगे।

जलकर में उपभोक्ताओं को लगा झटका

नगर पालिका परिषद रायसेन द्वारा एक बार फिर जलकर की राशि में जनप्रतिनिधियों सहित आम लोगों की राय लिए बगैर मासिक जलकर की राशि में बढ़ोत्तरी कर दी गई है।जो कि सरासर गलत न्यायोचित नहीं है।जलकर की राशि में 1अप्रैल 2025 से उपभोक्ताओं की जेबों पर भार पड़ना शुरू हो जाएगा।मालूम हो कि पूर्व में घरेलू उपभोक्ता से घरेलू कनेक्शन के प्रतिमाह 60 रुपये और कमर्शियल कनेक्शन के प्रतिमाह 80 रुपये जमा कराए जाते थे।फिर घरेलू नल कनेक्शन के180 रुपये कमर्शियल नल कनेक्शन के 200 रुपये वसूले गए।जलकर की राशि बढोत्तरी के मामले में रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद को पहले आम उपभोक्ताओं से जलकर की राशि की वृद्धि करने से पहले थोड़ा विचार करना चाहिए था।लेकिन नपा परिषद के अधिकारी कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों को जलकर की राशि कम कराने पर बातचीत करना चाहिए।

इनका कहना है

नपा परिषद की बैठक में जनप्रतिनिधियों की सर्व सम्मति से जलकर बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया है।इसमें हमारा कोई कसूर नहीं है।इसीलिए आगामी1 अप्रैल 2025 से जलकर की मासिक राशि बढ़ाकर 200 रुपये हो जाएगी।सुरेखा जाटव नपा सीएमओ रायसेन

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!