Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने ऑगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य को माह-मार्च में पूर्ण कराते हुए हैण्डओवर कराने के दिये निर्देश

0 25

नितिन केसरवानी

*राष्ट्रीय पोषण मिशन एवं ऑगनबाड़ी भवन केन्द्र निर्माण कार्यों की डीएम ने की विस्तृत समीक्षा*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा सम्राट उदयन सभागार में राष्ट्रीय पोषण मिशन, ईकेवाईसी बेरीफिकेशन,आधार बेरीफिकेशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, होम विजिट, आईजीआरएस, बीएचएसएनडी, उपस्थिति एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ऑगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की, समीक्षा के दौरान ऑगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य को माह-मार्च में पूर्ण कराते हुए हैण्डओवर कराने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त की, जिस पर बच्चों की उपस्थिति कम पाये जाने पर उन्होंने सीडीपीओ एवं सुपरवाइजरों को कड़ी फटकार लगाते हुए बच्चों की उपस्थिति 80 प्रतिशत तक बढ़ाये जाने के निर्देश दियें। उन्होंने ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ऑगनबाड़ी केन्द्रों में समय से पहुॅचकर केन्द्रो को खोलने के निर्देश दियें। उन्हांने ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों को घर-घर जाकर ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चो की संख्या बढ़ाये जाने के निर्देश दियें।

जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सैम बच्चों को चिहिन्त कर मैम/सासान्य श्रेणी में परिवर्तित करने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करें। उन्हांने सभी सुपरवाइजरों एवं सीडीपीओ को घर-घर जाकर सैम बच्चों को चिहिन्त कर उन्हें एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश दियें। उन्होंने जनपद में मातृ शिशु मृत्यु दर कम से कम करने के लिए आरबीएसके की टीम एवं ऑगनबाड़ी सुपरवाइजरों की एक टीम बनाकर कार्य करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने आरबीएसके की टीम को गॉव-गॉव भ्रमण कर ऑगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण एवं पोषण टै्रकर को चेक करने के भी निर्देश दियें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार एवं जिलापूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी कुमार सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!