Breaking News in Primes

हैकथॉन प्रतियोगिता के जरिए पुलिस ने दी साइबर क्राइम की जानकारी …..प्रतियोगिता के जरिए पुलिस और छात्रों ने दिया साइबर अपराध से बचने का संदेश

0 36

हैकथॉन प्रतियोगिता के जरिए पुलिस ने दी साइबर क्राइम की जानकारी …..प्रतियोगिता के जरिए पुलिस और छात्रों ने दिया साइबर अपराध से बचने का संदेश

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन।’साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरुकता और सतर्कता महत्वपूर्ण’ ‘विभिन्न समस्याओं के हल ढूंढने में सहायता मिल सकती है’।

छात्रों को सतर्कता बरतने के बारे में बताया। रायसेन कोतवाली पुलिस और एक निजी यूनिवर्सिटी द्वारा तीन दिवसीय साइबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत औबेदुल्लागंज में हैकथोन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हैकथोन कार्यक्रम में आरजीपीवी एवं एलएनसीटी के छात्रों को संयुक्त विजेता रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी विनीत कपूर ने कहा कि यूनिवर्सिटी के छात्र इंडस्ट्री एवं पुलिस विभाग के परस्पर सहयोग से न केवल साइबर अपराध रोकने ।बल्कि विभिन्न समस्याओं के हल ढूंढने में सहायता मिल सकती है।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज कुमार पाण्डे ने बताया कि जन सामान्य को साइबर फ्रॉड के प्रति जनता को जागरूक करना एक पहलू है। ताकि वे किसी भी धोखाधड़ी से बच सके। तकनीकी दौर में साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरुकता और सतर्कता महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा निरंतर साइबर अपराध जैसी समस्या से निपटने का हल ढूंढना भी एक पहलू हैं। इस दिशा में निजी यूनिवर्सिटी ने प्रशंसनीय काम किया है। प्रो. डॉ संजीव गुप्ता एसडीओपी औबेदुल्लागंज शीला सुराणा नेटलिंक के वाइस प्रेसिडेंट प्रकाश मोटवानी और डॉक्टर संगीता जौहरी ने भी साइबर अपराध की विस्तार पूर्वक दी जानकारी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!