Breaking News in Primes

दुकान मे चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

रात्रि में दुकानो में ताले तोडकर चोरी करने वाले दो बदमाशो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 281

दुकान मे चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

रात्रि में दुकानो में ताले तोडकर चोरी करने वाले दो बदमाशो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

बलकवाड़ा थाना की खलटांका चौकी पुलिस टीम ने चोरी करने वाले दो आरोपीयो को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है ।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार

एक मार्च को चौकी खलटांका पर निमरानी निवासी फरियादी ने सूचना दी थी कि एक मार्च की रात को करीबन 10 बजे अपनी पान दुकान को बंद करके घर चला गया था,सुबह आकार देखने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा 11रुपये नगदी, तथा पान दुकान से दो राज श्री पैकेट, एक कमला पसंद का पैकेट, तीन गोल्ड फ्लेक सिगरेट के पैकेट तथा दो (लर) आलु चिप्स 12-12 नग कुल किमती लगभग 13000/- रुपये चुराकर ले गया है । प्राप्त सुचना पर चौकी खलटका पर अपराध कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले व सीसीटीव्ही फुटेज मे दिख रहे संदेहियों की तलाश हेतु पुलिस के मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगाया गया व उक्त चोरी मे संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने पप्पु पिता बुदिया उर्फ बदिया नायक जाति बंजारा उम्र 23 साल निवासी निमरानी बैडी व उसके साथी बाल अपचारी को चौकी लाकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई,जिसमे पप्पु व बाल अपचारी ने उक्त चोरी को करना स्वीकार किया गया, पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से उनकी निशानदेही पर चोरी गया सम्पूर्ण मशरुका कुल कीमती लगभग 13,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है,उक्त कार्यवाही मे एसडीओपी मनोहरसिंह गवली के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बलकवाडा रितेश यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी राजेन्द्र अवास्या, सउनि अशोक नैय्यर,गोकुल मेवाडे,धनसिंग पवार,अखिलेश भूरिया, नीरज यादव,राकेश चौहान सहित सायबर टीम के अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!