Breaking News in Primes

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से हटाया, भाई आनंद कुमार बनाए गए पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर

0 56

News By- नितिन केसरवानी

भतीजे आकाश आनंद को मायावती ने पार्टी के सभी पदों से हटाया, अपने भाई आनंद कुमार को बनाए पार्टी का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बीएसपी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पार्टी व मूवमेन्ट के हित में पार्टी संगठन से सम्बन्धित अतिमहत्वपूर्ण फैसले लिये गये जिसके तहत्  आकाश आनन्द को पार्टी के सभी पदो से हटाकर अलग कर दिया है- मायावती  बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर से अपने भाई आनंद कुमार व रामजी गौतम पर भरोसा जताया है प्रमुख कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है

आनन्द कुमार व रामजी गौतम को पूरे देश के लिए पार्टी का नेशनल कोओर्डिनेटर (National Coordinator) बना दिया गया है साथ ही इनके जिम्मेदारियों को भी वर्णित कर दिया गया है- मायावती इसके अलावा पार्टी, मूवमेन्ट व संगठन की मजबूती के सम्बन्ध में कुछ जरूरी बातें रखी जिनसे पार्टी के लोगों को काफी प्रेरणा भी जरूर मिलेगी- मायावती।

मायावती ने ऐलान किया कि अब उनके जिंदा रहने तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। उन्होंने कहा, “पार्टी और मूवमेंट के हित में रिश्ते-नातों का कोई महत्व नहीं है। मेरे लिए पार्टी पहले और बाकी सभी चीजें बाद में हैं।”

 

आनंद कुमार और रामजी गौतम को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मायावती ने आनंद कुमार और रामजी गौतम को बसपा का नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी का नेतृत्व किसी पारिवारिक उत्तराधिकारी को नहीं सौंपा जाएगा, बल्कि संगठन के मजबूत नेताओं के हाथों में ही रहेगा

बसपा प्रमुख ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “अशोक सिद्धार्थ ने उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में पार्टी को दो गुटों में बांटने की साजिश रची, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।” उन्होंने यह भी कहा कि आकाश आनंद पर उनकी पत्नी का कितना प्रभाव पड़ता है, यह देखने वाली बात होगी। इसी कारण पार्टी को नुकसान से बचाने के लिए आकाश को सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है। मायावती ने इसके लिए पूरी तरह से अशोक सिद्धार्थ को जिम्मेदार ठहराया।

गैर-राजनीतिक परिवार में रिश्तों की बात

मायावती ने यह भी बताया कि आनंद कुमार ने अब फैसला किया है कि उनके बच्चों की शादी किसी गैर-राजनीतिक परिवार में ही होगी। यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि भविष्य में पार्टी को किसी तरह का नुकसान न हो। मायावती ने हाल ही में हुए मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मायावती ने दावा किया कि सिर्फ बसपा ही भाजपा और अन्य जातिवादी पार्टियों को पराजित कर सकती है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!