Breaking News in Primes

विदाई समारोह आयोजित कर यूपी बिहार समाज द्वारा बी.के.माधव का किया गया सम्मान

एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना में उप महाप्रबंधक (कार्मिक) के रूप में थे कार्यरत

0 505

विदाई समारोह आयोजित कर यूपी बिहार समाज द्वारा बी.के.माधव का किया गया सम्मान”

 

“एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना में उप महाप्रबंधक (कार्मिक) के रूप में थे कार्यरत”

 

किरंदुल: एनएमडीसी परियोजना किरंदुल में उप महाप्रबंधक (कार्मिक) के पद पर पदस्थ बी के माधव के सेवानिवृत्ति होने पर उत्तर प्रदेश बिहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिषद किरंदुल द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बी के माधव सपरिवार उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि में एनएमडीसी परियोजना प्रमुख संजीव शाही, नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूबी सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू इस कार्यक्रम में शामिल थे। सर्वप्रथम कार्यक्रम में सभी अतिथियों का समाज के द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने अपने उदबोधन में बी के माधव के कार्यकाल से संबंधित यादों को सबके साथ साझा किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी के माधव ने एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में बिताए 4 साल के कार्यकाल के कुछ पल सभी के साथ साझा किया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (वित्त) प्रशांत वर्मा द्वारा बी के माधव के सम्मान में एक शानदार गीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को संगीतमय में कर दिया गया। कार्यक्रम में यूपी बिहार समाज द्वारा बी के माधव को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सभी अतिथियों के लिए रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया था। इस अवसर पर यूपी बिहार समाज के अध्यक्ष रविंद्र सोनी, सचिव उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, राजेंद्र सक्सेना, अब्दुल वाहिद सिद्दीकी, पंकज सिन्हा, पूर्व पालिका अध्यक्ष अमरीक सिंह, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र नायर, सामाजिक कार्यकर्ता विपुल राय, नवनिर्वाचित पार्षद राजकुमार सोनी, लीना सोनी एवं समाज के सभी सदस्य एवं मातृ शक्तियों उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन समाज की सदस्य एवं डीएवी स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका रूपा सक्सेना द्वारा किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!