Breaking News in Primes

एडीएम व सीडीओ ने तहसील चायल में सुनी जनशिकायतें,समयान्तर्गत निस्तारित करने के दिए निर्देश

0 48

News By – नितिन केसरवानी

आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारित…एडीएम

चायल /कौशाम्बी….जनपद कौशाम्बी के सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने तहसील चायल में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें। अपर जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए।अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।


समाधान दिवस में शिकायतकर्ता दिरगज निवासी ग्राम-सैयद सरावां द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि गांव के ही सुरेश द्वारा ग्राम के रास्ते में शौचालय का निर्माण करा लिया गया है, जिससे आने-जाने में परेशानी होती है, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने एसएचओ को मौके पर जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार तीरथ प्रसाद निवासी ग्राम-भगवानपुर बहुंगरा थाना सराय आकिल द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि गांव के ही दबंग व्यक्ति द्वारा पुस्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य नहीं कराने दिया जा रहा है, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने एसओ सराय आकिल को मौके पर जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें।तहसील मंझनपुर में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील सिराथू में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी सुखराज बन्धु, उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़, तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम एवं प्रभागीय वनाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!