Breaking News in Primes

सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर नवीन महाविद्यालय बिर्रा मेँ मनाया गया सुशासन दिवस 

0 47

सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर नवीन महाविद्यालय बिर्रा मेँ मनाया गया सुशासन दिवस

 

शिव कुमार शर्मा ब्लॉक रिपोर्टर शिवरीनारायण

शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा मेँ राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के एक वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन दिवस पर छात्र /छात्राओं के बीच एकदिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम रखा गया ! कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बी. के. डहरिया द्वारा छ. ग. महतारी की प्रतिमा पर धूप प्रज्जवलित कर की गईं! सर्वप्रथम उद्बोधन का प्रारम्भ महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर मुकेश कुमार के द्वारा किया गया! अपने उद्बोधन मेँ डॉक्टर मुकेश कुमार ने छात्र /छात्राओं को सरकार के द्वारा चलाये जी रहे विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे मेँ बताया! उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे मेँ छात्र /छात्राओं को बताया कि सरकार के इस महत्वा कांक्षी नीति से समस्त छात्र /छात्राओं को विशेष लाभ होगा! इसके अंतर्गत उन्होंने छात्रों को यह भी कहा कि जिस प्रकार आपको प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए विभिन्न विषयों को पढ़ना पड़ता है, जिसके लिए हमें विभिन्न कोचिंग सेंटर मेँ मोटी फीस देकर पढना पड़ता है किन्तु इस राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से हम महाविद्यालय मेँ ही विभिन्न प्रकार के विषयो को पढ़कर हम प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर सकते है! इस प्रकार उन्होंने सरकार के उस महतत्त्वाकांक्षी योजना को लागू करने के लिए उनके प्रति आभार जताया! महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बी. के. डहरिया ने अपने उद्बोधन मेँ छात्रों को बताया कि अच्छी सरकार बनाने के लिए हम और आप सबको अपनी जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन करना होगा!उन्होंने बताया की मौजूदा सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ लेना है, जैसे महतारी वंदन योजना, कन्या छात्रवृति योजना, उच्च शिक्षा ऋण योजना इत्यादि! इन योजनाओं का लाभ हम सूझ बुझ से सोच समझकर ले सकते है! प्राचार्य ने आगे विद्यार्थियों को कहा की जीवन मेँ उन्नति करने के लिए अपने लक्ष्य निर्धारित करना होगा एवं अपने परिवार, समाज एवं देश का नाम रौशन करना होगा! मौजूदा सरकार के सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगीता का आयोजन किया गया जिसमे रंगोली, स्लोगन, वाद विवाद, भाषण एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन छात्रों द्वारा किया! इसमें रंगोली मेँ कु. शिल्पी कश्यप, कु. संजना कश्यप, कु. रामेश्वरी, कु. संध्या मल्होत्रा ने भाग लिया!इसी प्रकार स्लोगन प्रतियोगिता मेँ अमित बंजारे एवं शिल्पी कश्यप एवं संध्या मल्होत्रा का विशिष्ट योगदान रहा, नुक्कड़ नाटक मेँ लक्ष्मी कहार, पुष्पेंद्र चंद्रा, अमित बंजारे, दिव्या, माहेश्वरी, रोमा देवांगन, शिल्पी, ममता मनहर एवं उनके साथियो ने बहुत बेहतरीन नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया! उक्त कार्यक्रम मेँ महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण जिसमे प्रो उत्तम सिदार, प्रो सौरभ शर्मा, योगेश टंडन, रत्नेश भारती, बाबूलाल कुर्रे, महेंद्र महिलांगे, समीर जांगड़े, डॉक्टर सरोजिनी कोशले एवं बहुत अधिक मात्रा मेँ छात्र / छात्राएं उपस्थित थे! कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के प्रोफेसर श्री मोतीचन्द्र अनंत ने किया!

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!