पुलिस का सराहनीय कार्य तीन लोगो के गुम हुये मोबाईल को सी.ई.आई.आर. एप्लीकेशन के माध्यम से ढूंढ कर वापस लौटाए
लोकेशन बड़नगर
रिपोर्टर प्रकाश राणावत
भाटपचलाना पुलिस का सराहनीय कार्य तीन लोगो के गुम हुये मोबाईल को सी.ई.आई.आर. एप्लीकेशन के माध्यम से ढूंढ कर वापस लौटाए उनके चेहरे पर खुशी की लहर आई
बड़नगर
जिला उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में गुम हुये लोगो के मोबाईल तलाश कर उनको पुनः वापस दिलाने हेतु एक अभीयान चलाया जा रहा है। जिसमें थाना भाटपचलाना क्षेत्र के ग्राम सुन्दराबाद के मुकेश यादव, ग्राम रूनिजा के भुरा खाँ एवं ग्राम सिलोदिया के रमेशचन्द्र के गुम हुये मोबाईल को सी.ई.आई.आर. के माध्यम से थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा ढूंढ कर कर उपरोक्त तीनो व्यक्तीयो के गुम हुये मोबाईल फोन को वापस थाने पर बुला कर लोटाये गये। उक्त कार्य में थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी, आर. नवीन जादम, आर. राजेश सोयल एवं सैनिक अजयपाल सिंह आर. मनोज बैरागी की सराहनीय भूमीका रही है।