Breaking News in Primes

शबाना आजमी को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ साउथ एशिया टोरंटो 2024 में किया जायेगा सम्मानित

0 61

मुंबई,

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ साउथ एशिया टोरंटो 2024 मे सम्मानित किया जायेगा। शबाना आजमी, अपने फिल्मी करियर के 50 साल का जश्न मना रही हैं। उनके उल्लेखनीय करियर को सलाम करते हुए, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ साउथ एशिया टोरंटो 2024 उन्हें अपने 13वें एडिशन के दौरान ट्रिब्यूट देने वाला है। यह सम्मान उनके सिनेमा के लिए दिए गए असाधारण योगदान का जश्न मना रहा है।

शबाना आज़मी ने अपना फिल्म डेब्यू वर्ष 1974 में फिल्म ‘अंकुर’ के साथ किया था। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की दुनिया ने एक बेहद महत्वपूर्ण फिल्म थी। अंकुर में शबाना आज़मी की दमदार एक्टिंग ने उन्हें प्रमुख अभिनेत्रियों मे शामिल कर दिया। शबाना आज़मी को भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है और उन्होंने अपने करियर के दौरान कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में पांच बार नेशनल अवॉर्ड जीता है। शबाना आज़मी ने पांच फिल्मफेयर अवार्ड्स और कई इंटरनेशनल अवॉर्ड भी जीते हैं, जो एक ग्लोबल फिल्म आइकन के रूप में उनकी जगह को मजबूत करते हैं। वर्ष 1988 में, भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक, पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वर्ष 2012 में शबाना आजमी को पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया।

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ साउथ एशिया टोरंटो 2024 द्वारा शबाना आज़मी को दिया जाने वाला ट्रिब्यूट, इस इवेंट का एक खास हिस्सा होगा, जिसमें उनके 50 साल के करियर का जश्न मनाया जाएगा, जिसने भारतीय और ग्लोबल सिनेमा को बहुत प्रभावित किया है।यह फेस्टिवल, जो नॉर्थ अमेरिका में सबसे बड़े साउथ एशियाई फिल्म फेस्टिवल में से एक है, वह शबाना आज़मी के हमेशा रहने वाले प्रभाव को सम्मानित करने के लिए एक बेहतरीन जगह है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!