Breaking News in Primes

किरंदुल नगर में महिला फेडरेशन का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन का शुभारंभ

0 1,227

किरंदुल नगर में महिला फेडरेशन का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन का शुभारंभ

 

महिला फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव एनी राजा मुख्य अतिथि रूप में थी उपस्थित

 

किरंदुल : लौह नगरी किरंदुल में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम भारतीय महिला फेडरेशन का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन नगर में स्थित मंगल भवन में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय महिला संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ऐनी राजा उपस्थिति रही। सर्वप्रथम संयुक्त खदान मजदूर संघ के कार्यालय इंद्रजीत सिंह भवन में मुख्य अतिथि द्वारा महिला फेडरेशन का ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात सैकड़ो की संख्या में महिला साथी जुलूस की शक्ल में सम्मेलन के प्रस्तावित स्थल मंगल भवन में पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता का. मंजू कवासी (राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) के द्वारा किया गया। अन्य अतिथियों में श्रीमती झाड़ी, अनिल राजी मोल (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष किरंदुल) राजेंद्र मृणाल राय (पार्षद) का. बसंत रानी संधू (महिला फेडरेशन किरंदुल की जनक) उपस्थित रहे। इस राज्य सम्मेलन में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पदाधिकारी उपस्थित थे। जिसमें जांजगीर, चांपा, कोरबा, कोंडागांव, सुकमा, बिलासपुर, रायपुर, बालोद, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा के 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ में महिला अत्याचार, घरेलू उत्पीड़न पर बने नए कानून पर विशेष चर्चा की जाएगी। तथा प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत एवं स्थानीय प्रशासन के चुनाव में महिलाओं की भागीदारी पर व्यापक चर्चा की जाएगी। सम्मेलन के खुले सत्र में नगर के सभी राजनीतिक पार्टियों एवं अन्य सभी महिला संगठनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। प्रथम राज्यस्तरीय महिला संगठन के सम्मेलन के इस अवसर पर नगर के संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष देवरायलू, सचिव राजेश संधू, बचेली एसकेएमएस के अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद एवं सचिव शंकर राव, भाकपा के बचेली शाखा सचिव बहिलोचन श्रीवास्तव, एवं सैकड़ो की संख्या में महिला साथी उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!