Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त संचालक वडेरिया ने माउंट किलिमंजारो पर लहराया तिरंगा

0 26

भोपाल
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त संचालक (वित्त) वरुण वडेरिया ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है, जिसकी ऊंचाई 5,895 मीटर है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि वडेरिया को उन चंद लोगों में शामिल करती है जिन्होंने दुनिया की प्रतिष्ठित सात चोटियों में से एक पर चढ़ाई की है। वडेरिया ने इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर क्लाइबिंग एंड माउंटेनियरिंग से मान्यता प्राप्त संस्था नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेयरिंग, उत्तरकाशी से माउंटेनियरिंग कोर्स किया है। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग एवं प्रबंध संचालक, मप्र टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर ने शुक्ला ने वडेरिया को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उपलब्धि पर वडेरिया ने कहा, “एक भारतीय होने के नाते यह मेरे लिये गर्व का क्षण है। यह केवल शिखर तक पहुंचने के बारे में नहीं है, बल्कि वहां पहुंचने के लिए आवश्यक परिश्रम, दृढ़ता और विवेक के बारे में भी है। माउंट किलिमंजारो पर ऑक्सीजन और एयर प्रेशर काफी कम हो जाता है। लेकिन योग, प्राणायाम से बहुत फायदा मिला। माउंट किलिमंजारो, अपने चुनौतीपूर्ण भूभागों और मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है। इसके पूर्व वरुण वडेरिया यूरोप की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एल्ब्रुज’ (रूस) पर तिरंगा लहरा चुके हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!