Breaking News in Primes

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, आखिरी राउंड रॉबिन मैच में 2&1 से हारा

0 120

नई दिल्ली
भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के आखिरी राउंड रॉबिन मैच में 2-1 से हरा दिया है। भारत की ओर से हरमनप्रीत ने दो गोल, जबकि पाकिस्तान की ओर से नदीम अहमद ने मैच में पहला गोल दागा। भारत ने टूर्नामेंट में लगातार पांचवां मैच जीता है। पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने चीन को 3-0 से, जापान को 5-1, मलेशिया को 8-1 और कोरिया को 3-1 से हराया। पाकिस्तान की टीम मैच के आखिरी 10 मिनट में सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेली। क्योंकि वहीद अशरफ राणा को गलत तरीके से भारतीय खिलाड़ी को टक्कर मारने के लिए यलो कार्ड मिला था और वह 10 मिनट के लिए बाहर रहे। भारत को इस मुकाबले में 5 और पाकिस्तान को सात पेनेल्टी कॉर्नर मिले।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का पहला गोल पाकिस्तान के नदीम अहमद ने 8वें मिनट में दागा है। इस टूर्नामेंट में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने मैच की शुरुआत गोल खाकर की है। इससे पहले टीम इंडिया ने ही पिछले चार मैचों में पहला गोल दागा था। हालांकि पहला क्वार्टर खत्म होते-होते भारत ने पेनेल्टी कॉर्नर की मदद से बराबरी की, हरमनप्रीत सिंह ने भारत का खाता खोला। दूसरे क्वार्टर के चौथे मिनट में भारत ने एक और पेनेल्टी कॉर्नर बनाया और हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल दागकर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। इसके बाद तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने काफी अटैकिंग गेम खेला लेकिन गोल नहीं दाग सकी।

भारत और पाकिस्तान की टीमें अभी तक इस टूर्नामेंट में अपराजित रही थी। लेकिन भारत के खिलाफ 1-2 से मुकाबला गंवाने के बाद अब टूर्नामेंट में सिर्फ भारत की टीम ही अपराजित रही है। भारत ने अभी तक खेले पाचों मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान ने दो मैच जीते, एक गंवाया है और दो मैच ड्रॉ रहे हैं।
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान हॉकी मैच लाइव स्कोर-

भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में हुलुनबुइर में मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 2-1 से हराया।  मनप्रीत सिंह को भी यलो कार्ड मिला है और वह पांच मिनट बाहर रहेंगे।  पाकिस्तान की टीम मैच के अंतिम 10 मिनट में 10 ही खिलाड़ियों के साथ खेलेगी।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान चौथे क्वार्टर के दौरान जुगराज को राणा ने गलत तरीके से टक्कर मारी, जिसके कारण उन्हें पीला कार्ड दिया गया और 10 मिनट के लिए वह बाहर रहेंगे। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने पेनेल्टी कॉर्नर बनाया, लेकिन दो बार प्रयास करने के बाद भी गोल हाथ नहीं लगा। तीसरे क्वार्टर में भारत-पाकिस्तान की टीमों ने कई पेनेल्टी कॉर्नर बनाए लेकिन गोल करने में कोई भी कामयाब नहीं हुआ है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!