Breaking News in Primes

Breaking News: जनपद पंचायत के CEO को 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

0 1,573

Breaking News: जनपद पंचायत के CEO को 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

मध्यप्रदेश में लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्यवाही जनपद सीईओ को दबोचा 

भोपाल / धार । इंदौर लोकायुक्त ने बड़ी कार्यवाही करते हुए धार जिले में पदस्थ उमरबन जनपद पंचायत के सीईओ (CEO) काशीराम कानूडे को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया । आपको बता दे की यह कार्यवाही इंदौर लोकायुक्त की टीम ने है, जिसमें जनपद सीईओ को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार धार जिले के उमरबन जनपद पंचायत सीईओ (CEO) काशीराम के खिलाफ आवेदक गोरेलाल उर्फ गौरव वास्केल पिता पवन वास्केल, 27 वर्ष निवासी- ग्राम लुन्हेरा वुजुर्ग ने की थी। आवेदक की मां फुलायाई वास्केल ग्राम पंचायत लुन्हेरा वुजुर्ग की सरपंच हैं। सरपंच/सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराये गए निर्माण कार्यों की जांच की शिकायत उप सरपंच ने सीईओ जनपद पंचायत उमरवन को की थी। आरोपी द्वारा उक्त शिकायत की कार्रवाई आवेदक के पक्ष में करने के एवज में 50 हजार रिश्वत की मांग की थी। मामला 25 हजार में तय हुआ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!