Breaking News in Primes

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने विधानसभा में जमा किया नामांकन, मुख्यमंत्री सहित कई भाजपा विधायक बने प्रस्तावक

0 29

भोपाल
 मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के उम्मीदवार जॉर्ज कुरियन ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत 30 विधायक उनके प्रस्तावक बने। विधानसभा पहुंचकर उन्होंने नॉमिनेशन जमा किया। नॉमिनेशन के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा, केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जाता है। उसके लिए आभार। मैं सभी की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा, केरल से मध्य प्रदेश का विशेष नाता है। क्योंकि आदि शंकराचार्य भी केरल से मध्य प्रदेश आए थे और अब एक वरिष्ठ साथी केरल से आए हैं। मध्य प्रदेश के कोटे से राज्यसभा सदस्य बनने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए बहुत गौरव की बात है कि पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा सांसद होकर केंद्र में मंत्री थे। अब वह लोकसभा के सांसद बन गए हैं। ऐसे में अब जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश कोटा से राज्यसभा जा रहे हैं। खुशी की बात है कि वह केंद्र में मंत्री भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार कि उन्होंने मध्य प्रदेश के कोटे में एक और मंत्री दिया है। निश्चित तौर पर उनके विभाग का लाभ मध्यप्रदेश को मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, यह हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि भाजपा के दिग्गज नेता ने मध्य प्रदेश कोटे से अपना नामांकन दाखिल किया है। मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है जिसने न केवल तमिलनाडु, बल्कि केरल के अपने एक वरिष्ठ साथी को राज्यसभा भेजने का काम किया है। जॉर्ज कुरियन के अनुभवों का मध्य प्रदेश बीजेपी को लाभ मिलेगा।  

विधानसभा में बीजेपी का बहुमत देखते हुए कुरियन का राज्यसभा मे निर्विरोध जाना तय है। वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा सांसद बनने से खाली हुई सीट पर प्रत्याशी बने हैं। इस सीट पर अप्रैल तक 2026 तक का कार्यकाल बचा हुआ है।

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन आज सुबह विशेष विमान से भोपाल आए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वीडी शर्मा के साथ कुरियन मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। यहां से वे सीएम के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे और नामांकन फॉर्म की ओपचारिकताएं पूरी की। मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री प्रस्तावक के तौर पर नामांकन पर हस्ताक्षर किए।

निर्विरोध चुने जाएंगे

कुरियन मध्यप्रदेश से पहले क्रिश्चियन सांसद होंगे। कांग्रेस के पास राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए संख्याबल नहीं हैं। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इसलिए जॉर्ज निर्विरोध चुने जाएंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!