Breaking News in Primes

आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के नए शेड्यूल का ऐलान किया

0 54

नई दिल्ली
आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के नए शेड्यूल का ऐलान किया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में टूर्नामेंट की शुरुआत तीन अक्टूबर से होगी और फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। पहला मैच में बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टक्कर होगी। टी20 वर्ल्ड कप पहले बांग्लादेश में आयोजित होना था लेकिन खराब राजनीतिक हालात के कारण टूर्नामेंट को यूएई शिफ्ट करना पड़ा। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के पास है।

भारत-पाकिस्तान की इस दिन टक्कर
भारतीय टीम ग्रुप एक का हिस्सा है, जिसमें न्यूजीलैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया हैं। वहीं, ग्रुप बी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड और साउथ अफ्रीका हैं।भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज चार अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा। भारत की चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। भारत तीसरा मुकबाला 9 अक्टूबर को श्रीलंका के विरुद्ध खेलेगा और फिर 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से आखिरी लीग मैच में टकराएगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल

3 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, दोपहर 2 बजे

3 अक्टूबर, गुरुवार, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, शारजाह, शाम 6 बजे

4 अक्टूबर, शुक्रवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, दोपहर 2 बजे

4 अक्टूबर, शुक्रवार, भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, शाम 6 बजे

5 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, शारजाह, दोपहर 2 बजे

5 अक्टूबर, शनिवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, शारजाह, शाम 6 बजे

6 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई, दोपहर 2 बजे

6 अक्टूबर, रविवार, वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, शाम 6 बजे

7 अक्टूबर, सोमवार, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह, शाम 6 बजे

8 अक्टूबर, मंगलवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह, शाम 6 बजे

9 अक्टूबर, बुधवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, दोपहर 2 बजे

9 अक्टूबर, बुधवार, भारत बनाम श्रीलंका, दुबई, शाम 6 बजे

10 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह, शाम 6 बजे

11 अक्टूबर, शुक्रवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, दुबई, शाम 6 बजे

12 अक्टूबर, शनिवार, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह, दोपहर 2 बजे

12 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, दुबई, शाम 6 बजे

13 अक्टूबर, रविवार, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, दोपहर 2 बजे

13 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह, शाम 6 बजे

14 अक्टूबर, सोमवार, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, शाम 6 बजे

15 अक्टूबर, मंगलवार, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, शाम 6 बजे

17 अक्टूबर, गुरुवार, सेमीफाइनल 1, दुबई, शाम 6 बजे

18 अक्टूबर, शुक्रवार, सेमीफाइनल 2, शारजाह, शाम 6 बजे

20 अक्टूबर, रविवार, फाइनल, दुबई, शाम 6 बजे

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!