Breaking News in Primes

छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ ने अपने जिलाध्यक्ष के विरुद्ध झूठा खबर लगाने वाले पर की कार्यवाही की मांग

0 59

छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ ने अपने जिलाध्यक्ष के विरुद्ध झूठा खबर लगाने वाले पर की कार्यवाही की मांग”

किरंदुल. प्रदेश की सबसे बड़ी पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार दंतेवाड़ा जिला इकाई के द्वारा आज किरंदुल थाने मे किशोर रामटेके के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी को आवेदन दिया गया। बता दे की किशोर कुमार रामटेके द्वारा अपने काली करतूतों के उजागर होने के भय से के श्रमजीवी पत्रकार संघ दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष आजाद सक्सेना और कुआँकोंडा ब्लॉक महासचिव रवि दुर्गा के विरुद्ध उनकी पत्रकारिता की छवि को समाज मे धूमिल करने, बिना तथ्य के अनाप सनाप लिखकर अख़बार मे प्रकाशित कर लोगो के बीच भ्रामक ख़बर फैलाने का काम किया जा रहा हैं। अपनी काली करतूतों को छिपाने के लिए जिले के वरिष्ठ पत्रकार व श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष आजाद सक्सेना और समाज मे सक्रिय पत्रकार व समाज सेवक रवि दुर्गा की छवि को धूमिल करने का काम किशोर रामटेके के द्वारा किया जा रहा हैं। किशोर रामटेके द्वारा अपने समाचार में नगर की कु प्रियंका जाल का भी नाम डाला गया है। जिनका रामटेके से कोई लेना देना ही नहीं हैं।और न ही वह किशोर को जानती हैं। कथित समाचार के अनुसार किशोर रामटेके की रिश्तदार कु कविता बघेल के प्रियंका जाल पर उसे बदनाम करने में सहयोग किया है कर कह मैसेज के माध्यम से धमकी दी जा रही है। तुम और तुम्हारे मामा को देख लेंगे। इस तरह अख़बार मे अनाप सनाप छपवाकर प्रकाशित कर सोशल मीडिया मे डालकर बदनाम करने का काम किशोर रामटेके के द्वारा किया गया हैं। जिसकी श्रमजीवी पत्रकार संघ किशोर रामटेके की इस कृत्य की घोर निंदा करता हैं। और उसके खिलाफ कार्यवाही करने हेतु छ. ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दंतेवाड़ा के सभी सदस्य किरंदुल थाना पहुंच कर थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौपा। इन अवसर पर प्रियंका की ओर से भी किशोर रामटेके और कविता बघेल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु किरंदुल थाना प्रभारी को शिकायत पत्र दिया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!