Breaking News in Primes

शराब पी कर घर वालों से गाली-गलौज, मार-पीट व धमकी देने वाला शराबी गिरफ्तार

0 523

शराब पी कर घर वालों से गाली-गलौज, मार-पीट व धमकी देने वाला शराबी गिरफ्तार

 

किरंदुल: बंगाली कैम्प निवासी सुकांतो पाल पिता स्व. सुशील पाल उम्र-43 वर्ष, वार्ड क्र. 03 किरन्दुल, थाना किरन्दुल, जिला- दन्तेवाड़ा (छ.ग.) के विरुद्ध शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसकी जांच हेतु पुलिस टीम गई हुई थी। और आवेदिका व गवाहों को तलब कर पुछताछ करने पर बताये की 02 माह पूर्व से अब तक शराबी आरोपी सुकांतो पाल आये दिन शराब के नशे में घर परिवार के साथ एवं आवेदिका व गवाहों व पड़ोसियों को घर व जमीन की हिस्सेदारी कि बात को लेकर अपशब्द कहकर लड़ाई झगड़ा करने लगता है। बता रहे थे कि पूछताछ के दौरान ही सुकांतो पाल मौके पर ही आकर अनावेदिका व गवाहों को तुम लोग मेरे घर से निकल जाओ कहते हुए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मार-पीट, लड़ाई-झगड़ा पर उतारू हो गया। मौके पर पुलिस पार्टी द्वारा सुकांतों को लड़ाई झगड़ा न करने की समझाईस देने लगे (पूर्व में ही अनावेदक को कई बार समझाईश दिया जा चुका है) फिर भी सुकांतों न मानते हुए आवेश में आकर और ज़्यादा उत्तेजित हो गया। पुलिस द्वारा यदि सुकांतों को हिरासत में नही लिया जाता तो निश्चय ही वह संज्ञेय अपराध कारित कर देता, लिहाजा पुलिस के पास अन्य कोई विकल्प नही होने से सुकांतो पाल को मौके पर गवाहों के समक्ष गिरफ्तार कर अनावेदक को धारा-170 बी.एन.एस.एस. के तहत् गिरफ्तार किया गया। शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु धारा-126, 135 बी.एन.एस.एस. का इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था जहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

एक नजर डाले इस ख़बर पर 

मुख्यमंत्री डॉ.यादव की घोषणा के बाद बैतूल से पहले मरीज के रूप में शेकलाल एयर एम्बुलेंस से भोपाल रवाना

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!