Breaking News in Primes

ओलिंपिक में भारतीय टीम की जीत में नर्मदांचल के बेटे विवेक सागर का अहम् योगदान, न्यूजीलैंड को 3&2 से हराया

0 77

पेरिस

टोक्यो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडल विनर भारतीय मेंस हॉकी टीम ने शनिवार को पेरिस ओलिंपिक 2024 में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर शानदार जीत का आगाज किया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम से खिलाड़ियों ने 3 गोल किए, जिसमें मप्र के नर्मदापुरम के बेटे विवेक सागर ने भारत के लिए एक गोल दागा।

अंतिम 2 मिनट में शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करके मैच जीत लिया। भारत की तरफ से तीसरा गोल हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। इसी के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। मैच में जीत और विवेक सागर के गोल करने के बाद नर्मदापुरम, इटारसी के हॉकी खिलाड़ियों ने खुशी का माहौल है। नर्मदापुरम इटारसी के जिला हॉकी संघ में विवेक सागर को बधाई दे रहे है।

ग्राम चांदौन के विवेक ने इटारसी के मैदान से की प्रैक्टिस

ओलिंपिक में हॉकी की पुरुष टीम में खेलने वाले डीएसपी विवेक सागर इटारसी तहसील के छोटे से गांव चांदौन के रहने वाले हैं। विवेक ने हॉकी की शुरुआत इटारसी के हॉकी मैदान से की थी। हॉकी के सीनियर खिलाड़ी, कोच स्वर्गीय दीपक जेम्स, स्थानीय कोच कन्हैया गुरयानी सहित सीनियर्स के मार्गदर्शन में हॉकी खेलना शुरू किया।

टोक्यो ओलिंपिक में 41 सालों के लंबे इंतजार के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 5 अगस्त 2021 4 भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचा था। भारतीय टीम ने जर्मनी को हराकर टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीता। जिसके बाद देशभर में खुशियां मनाई गई थी। मप्र के बेटे विवेक सागर को मप्र सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में उन्हें डीएसपी बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद हॉकी खिलाड़ी विवेक डीएसपी विवेक सागर के रुप में पहचाने जाने लगे है।

डीएसपी हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर की उपलब्धियां

विवेक हॉकी की ओलिंपिक टीम में चुने जाने से पहले कई बड़ी प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। विवेक सागर इंडियन जूनियर हॉकी टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। यूथ ओलिंपिक गेम 5 ए साइड टूर्नामेंट में भारतीय दल के कप्तान के रूप में सिल्वर मेडल, चैंपियंस ट्रॉफी नीदरलैंड में सिल्वर मेडल, एशियन गेम्स 2018 जकार्ता में ब्रॉन्ज मेडल आदि अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। विवेक को एफआईएच राइजिंग स्टार अवॉर्ड 2019 एवं MP शासन के द्वारा एकलव्य अवार्ड 2018 से भी नवाजा जा चुका हैं। विवेक को ‘यूथ-ओलम्पिक’ में ‘बेस्ट-स्कोरर’ और ‘फाइनल सीरीज भुवनेश्वर’ में ‘बेस्ट जूनियर प्लेयर अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब तक 62 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!