Breaking News in Primes

सावन अगले 72 घंटे मानसून दिखाएगा रौद्र रूप, पुणे में 57 साल बाद 114mm बरसे बदरा

0 81

नईदिल्ली

महाराष्ट्र में मॉनसून का कहर जारी है। मुंबई, पुणे समेत कई क्षेत्र भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। शुक्रवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने जानकारी दी है कि मध्य महाराष्ट्र को फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं। यहां बहुत भारी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

आज कहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, केरल, माहे, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल और पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों में 5 दिनों के दौरान बारिश के आसार हैं।

भारी बारिश का सामना करेंगे ये राज्य
IMD ने बताया है कि मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, सौराष्ट्र, कच्छ, गुजरात, कोंकण, गोवा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 जुलाई, हरियाणा, चंडीगढ़ में 26 और 27 जुलाई, पंजाब में 27 जुलाई, पश्चिम राजस्थान में 29 जुलाई तक तमिलनाडु में 26 जुलाई, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 28 और 29 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड में 26 जुलाई और ओडिशा में 27 से 29 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं।

पूर्वोत्तर के राज्यों में असम, मेघालय में 27 जुलाई तक, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 28 और 29 जुलाई में भारी बारिश की संभावनाएं हैं।

महाराष्ट्र में 15 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में पुणे, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों सहित राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण वर्षाजनित हादसों में कम से कम 15 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यहां कहा कि सेना बचाव अभियान में नागरिक एजेंसियों की मदद कर रही है। पुणे शहर और जिले के बाकी हस्सिे बाढ़ के पानी में डूब गए हैं।

महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राज्य के 18 जगहों पर NDRF और मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा और सांगली में SDRF की तैनाती की गई है। पुणे में 24 घंटे में 114 मिमी बारिश हुई। यह 66 साल में तीसरा हाईएस्ट रहा।

फंसे हुए लोगों की मदद के लिए नावें तैनात की गई हैं और स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लोगों को बचाने के लिए शहर की फायर ब्रिगेड, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें और अन्य एजेंसियां ​​कई इलाकों में भेजी गईं। बचावकर्मियों ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे कई लोगों को बाहर निकालने के लिए रबर की नावों और रस्सियों का इस्तेमाल किया।

गुजरात में तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। यहां 10 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सूरत में 24 घंटे में 5 इंच बारिश से मीठी और काकरा खाड़ी नदियां ओवरफ्लो हो रही हैं। यहां बाढ़ से करीब 1 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, 955 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है।

इसके अलावा, दिल्ली में देर रात और सुबह तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। मुख्य मार्गों में जाम की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने आज 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

26 जुलाई कहां बहुत भारी और भारी बारिश...
बहुत भारी बारिश (6 राज्य): गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा।

भारी बारिश (12 राज्य): छ्त्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, केरल, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!