Breaking News in Primes

आम आदमी पार्टी के पूर्व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. आनंद प्रकाश मिरी भाजपा में शामिल

0 238

*दैनिक प्राईम संदेश न्यूज़ से डिवीजन ब्यूरो एस.एन.मिरी की खास रिपोर्ट*

 

आम आदमी पार्टी के पूर्व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. आनंद प्रकाश मिरी भाजपा में शामिल

 

भाजपा को जाँजगीर लोकसभा में मिलेगी ज़बरदस्त मज़बूती

 

जांजगीर-चांपा

इंजी. आनंद प्रकाश मिरी जो आम आदमी पार्टी से हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष सहित सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ त्याग पत्र दिये थे, अब भारतीय जनता पार्टी में पूरे दल बल के साथ सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ रायपुर में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सानिध्य में शामिल हो गये है।

 

मिरी के भाजपा प्रवेश से आम आदमी पार्टी लगभग छत्तीसगढ़ में शून्य होने के कगार में पहुँच चुकी है, जिस तरह से आनंद प्रकाश मिरी ने पूरे प्रदेश में घूम घूम के संगठन निर्माण किये थे और आम आदमी

पार्टी की रायपुर , बिलासपुर के साथ अकलतरा विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की महा रैली का आयोजन करवाया था वो किसी से छुपा नहीं है।

 

मिरी ने अकलतरा विधानसभा से मज़बूती से चुनाव लड़कर राजनीतिक गलियारों में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो गये।

 

सतनामी समाज से आने वाले शिक्षित , युवा और साधन संपन्न इंजी. आनंद प्रकाश मिरी जाँजगीर चाँपा ज़िले के ग्राम कोटमी सोनार के निवासी हैं, वे बहुत ही कुशल वक्ता और अपने विनम्र आचरण से सभी वर्गों में चहेते है।

मिरी कई सामाजिक संगठनों के माध्यम से शिक्षा स्वास्थ्य और युवाओं के रोज़गार के क्षेत्र में काम करते आ रहे है।

 

जिस तरह से हाल ही में हुए चुनाव में जाँजगीर चाँपा लोकसभा के सभी विधानसभा सीट भाजपा हार गई है उसको ध्यान में रखते हुए देखा जाये तो आनंद प्रकाश मिरी के भाजपा प्रवेश से निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी को एक मज़बूत शिक्षित और युवा नेता के रूप में एक मज़बूत स्तंभ मिल गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!