Breaking News in Primes

मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0 4

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: शारदीय नवरात्र के समापन पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिका परिषद भरवारी की ओर से व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की कवायद की गई। नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने विभिन्न वार्डों में स्थित मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने वार्ड नंबर पांच रसूलपुर गिरसा स्थित ककरहाई तालाब, वार्ड नंबर 25 के पक्का तालाब मूरतगंज और वार्ड नंबर सात के बड़ी कुटी परिसर में बने नवदुर्गा मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई समेत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा। त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के बाद आस्था और सौहार्द के माहौल में मौजूद श्रद्धालुओं एवं आमजन को जलपान वितरित किया गया। इस पहल के माध्यम से नगर पालिका की ओर से श्रद्धालुओं के प्रति सहयोग और सेवा का संदेश दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने पर्व के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!