Breaking News in Primes

स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए शिक्षकों से मांगा समर्थन

0 6

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। बुधवार को नगर अध्यक्ष कविता पासी ने विभिन्न इंटरमीडिएट कॉलेजों में पहुंचकर प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने झांसी-प्रयागराज खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।

इस दौरान कविता पासी ने श्रीहुबलाल इंटरमीडिएट कॉलेज भरवारी, कस्तूरबा कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज भरवारी, नूर रजा मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज मूरतगंज और गया प्रसाद केशरवानी मेमोरियल इंटर कॉलेज मूरतगंज में संपर्क किया। उन्होंने शिक्षकों और प्रधानाचार्यों से आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने का आग्रह किया। साथ ही पार्टी की नीतियों और संगठन की प्राथमिकताओं से भी अवगत कराया।इससे पहले भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई।

इसमें प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया गया।कविता पासी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता स्नातक एमएलसी चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!