लोकेशन धामनोद
- धामनोद में मंगलवार रात 8:15 बजे होगा 51 फीट के रावण का दहन, न्यू प्रिंस क्लब मना रहा 26वां वर्ष
धामनोद। बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर न्यू प्रिंस क्लब के तत्वावधान में इस वर्ष भी भव्य रावण दहन समारोह का आयोजन किया जाएगा। क्लब के 26वें वर्ष में मंगलवार रात्रि 8:15 बजे मंडी प्रांगण में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा।
कार्यक्रम में भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण की यात्रा मंदिर से निकलकर मंडी प्रांगण पहुंचेगी, जहां विधि-विधान के साथ रावण दहन किया जाएगा। न्यू प्रिंस क्लब के विष्णु कर्मा एवं मनोज एरन ने धामनोद की धर्मप्रेमी जनता से समय पर पहुंचकर दशहरा मिलन समारोह एवं रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। इस अवसर पर सभी नगरवासी आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ एक-दूसरे से मिलकर पर्व मनाएं तथा नगर में सकारात्मकता और सद्भाव का वातावरण बनाए रखें।