Breaking News in Primes

हर वार्ड में नियमित सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के निर्देश

0 5

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी:  भरवारी नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। अम्बेडकर भवन में शुक्रवार को आयोजित बैठक में उन्होंने सभी सफाई नायकों को नगर के प्रत्येक वार्ड में नियमित और सघन सफाई सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही घर-घर से समय पर कूड़ा एकत्र करने और कचरा प्रबंधन के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।

नगर अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी वार्डों में नियमित रूप से सफाई कराई जाए। कहीं भी कूड़े का ढेर न लगने पाए और नालियों की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक घर से निर्धारित समय पर कचरा उठाया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैले।उन्होंने सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग एकत्र करने के निर्देश देते हुए कहा कि कचरा प्रबंधन के नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।

सफाई नायक अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्था की निगरानी करें और सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।नगर अध्यक्ष ने नागरिकों से भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही भरवारी को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। इस दौरान सतीश कुमार, अनुराग कुमार, शक्तिवीर, ज्ञानेंद्र सहित अन्य कई सफाई नायक मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!