Breaking News in Primes

छत्तीसगढ़ के बस्तर में हुनर सीखने समूह ‘दीदियो को विधायक एवं एसडीएम में हरी झंडी दिखा किया रवाना।

0 11

महुआ से समृद्धि की पहल-

छत्तीसगढ़ के बस्तर में हुनर सीखने समूह ‘दीदियो को विधायक एवं एसडीएम में हरी झंडी दिखा किया रवाना।

 

महुआ आधारित उत्पादों के मूल्य संवर्धन, पैकेजिंग और विपणन की सीख लेने समूह की 21महिला सदस्य प्रशिक्षण भ्रमण पर छत्तीसगढ़ के लिए हुई रवाना।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

बेरोजगारी दूर करने एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने तथा महिला

सशक्तिकरण को और अधिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश शासन आजीविका मिशन के तत्वाधान में बेहतर काम कर रही है सरकार की यह पहला बेरोजगारी दूर करने में प्रभाव शाली होती दिख रही है। अभी तक क्षेत्र

में सिलाई ,कढ़ाई ,सब्जी, फूल उत्पादन, महुआ ,कटहल के उत्पादों के निर्माण के साथ अन्य कई स्वरोजगार के अवसर आजीविका मिशन के माध्यम से लोगों तक पहुंचा जा रहा है। सरकार की यह योजना महिला सशक्तिकरण में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

इस को और आगे बढ़ाने के उद्देश्य से महुआ से समृद्धि की पहल पर जोर देते हुए जिले के 21 समूह दीदियों को छत्तीसगढ़ जगदलपुर जिले के बस्तर प्रशिक्षण हेतु शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया है। समूह दीदियों की इस 21 सदस्सीय टीम के वाहन को कल 21सितम्बर 2026 दिन सोमवार को मझौली जनपद कार्यालय प्रांगण से धौहनी क्षेत्र के यसस्वी विधायक कुंवर सिंह टेकाम व नवागत ऊर्जावान एसडीएम मझौली आकाश अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखा रवाना किया गया है।इस अवसर पर विधायक द्वारा स्थानीय संसाधनों पर

आधारित महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक भ्रमण ग्रामीण महिलाओं को नई तकनीक, बेहतर उत्पादन प्रणाली और बाजार से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराते हैं।यह पहल स्थानीय महुआ को बेहतर बाजार और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का आधार बनाने में प्रभावी होगी है।

विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बस्तर में महुआ आधारित उत्पादों के निर्माण की आधुनिक तकनीक का उपयोग हो रहा है जहां यहां की महिलाओं को भी नई तकनीकी से महुआ उत्पादों के निर्माण के अवसर प्रदान होंगे।जिस उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (MPSRLM) द्वारा वित्तपोषित तथा इंस्टीट्यूट ऑफ लाइवलीहुड रिसर्च एंड ट्रेनिंग (ILRT), सीधी के तकनीकी सहयोग से सीधी एवं मझौली विकासखंड की महिला समूह सदस्यों को शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण के लिए छत्तीसगढ़ जगदलपुर, बस्तर रवाना किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाएं बस्तर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में महुआ से तैयार होने वाले उन्नत एवं मूल्यवर्धित उत्पादों के निर्माण की आधुनिक तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण लेंगी। इसमें महुआ के बेहतर उपयोग के साथ उत्पादों की गुणवत्ता, मूल्य संवर्धन, आकर्षक पैकेजिंग और प्रभावी विपणन की बारीकियां सिखेगी।जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उपलब्ध महुआ को केवल पारंपरिक वन उपज के रूप में उपयोग करने के बजाय उससे गुणवत्तापूर्ण और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने के लिए महिलाओं को सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण से महिला समूहों को उत्पाद निर्माण से लेकर पैकेजिंग और बाजार तक पहुंच बनाने की नई जानकारी मिलेगी, जिससे उनकी आय एवं आजीविका के अवसरों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

इस दौरान विधायक कुंवर सिंह टेकाम के साथ उपखंड अधिकारी मझौली आकाश अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धनंजय मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण लाल पयासी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी, सरपंच डांगा एंड. अखिलेश जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तोमर, विकासखंड प्रबंधक मध्य प्रदेश डे आजीविका मिशन मझौली चंद्रकांत सिंह बघेल, प्रोजेक्ट मैनेजरआईएलआरटी सीधी हिमांशु भारद्वाज, राजीव जायसवाल, आईएफसी शारदा केवट, तहसीलदार दिलीप सिंह, महिमा उत्पादक समूह की अध्यक्ष मंजू सिंह बघेल, बीईओ शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश पांडे, आजाद बहादुर सिंह, अरविंद तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक सामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!